सबसे बड़ी बात: पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज करवाया है मामला
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। शहर से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन देने के दौरान गुरूवार को उदयपुर नगर निगम आयुक्त कक्ष में आयुक्त अभिषेक खन्ना व कांग्रेस नेताओं के बीच बहस होने व यहां हंगामा होने को लेकर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष व पूर्व शहर विधायक सहित कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राज्य कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि यह मुकदमा निगम आयुक्त या निगम के किसी स्टाफ की तरफ से दर्ज नहीं करवाया गया है बल्कि संज्ञान लेते हुए सूरजपोल थाना पुलिस के एएसआई चंद्रभान सिंह भाटी ने दर्ज करवाया है। Congress Leader for Protest in nagar nigam Police Case Registered | Congress Leader for Protest in nagar nigam udaipur | udaipur Congress Leader for Protest in nagar nigam
उदयपुर इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा जिसमें निगम आयुक्त कक्ष में बहस या हंगामे की स्थिति बनने पर पुलिस ने अपने स्तर पर ही संज्ञान लेते हुए किसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हो। सूरजपोल थाना पुलिस के एएसआई चंद्रभानसिंह भाटी ने कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, पूर्व शहर विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस के पूर्व पार्षद अरूण टांक, नजमा ,कांग्रेस नेता पंकज शर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ राज्य कार्य में बाधा उत्पन करने का मामला दर्ज करवाया है। Congress Protest in Municipal Corporation office | latest news udaipur Congress Protest in Municipal Corporation office
पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में लिखा है कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के कार्यालय में धरना देने वाले व्यक्ति व महिला एक साथ आयुक्त कार्यालय में प्रवेश प्रवेश किया। कुछ व्यक्ति कार्यालय में लगी कुर्सियों पर चढ़ गए और आयुक्त को ज्ञापन देने के दौरान तीखी नोक झोंक करने लग गए व राज्य कार्य में बाधा उत्पन्न करने का कृत्य किया है।

कांग्रेस ने सूरजपोल थाना पुलिस की तत्परता पर उठाए सवाल
सूरजपोल थाना पुलिस के एसआई द्वारा संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करवाने पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि उदयपुर में आए चोरी सहित कई घटनाएं हो रही है। पुलिस उन मामलों में संज्ञान लेकर तत्काल एक्शन लेती कभी नजर नहीं आई। किसी के यहां बड़ी चोरी होने पर पीड़ित व्यक्ति थाने में जाता है तो आसानी से उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर निगम आयुक्त के समक्ष बात रख रहे थे। वहां न तो कोई लड़ाई झगड़ा हुआ न किसी से हाथापाई हुई। उसके बावजूद सूरजपोल थाना पुलिस के एएसआई ने संज्ञान लेते हुए निर्दोष कांग्रेस जनों के खिलाफ ही मामला दर्ज करवा दिया। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है।
आयुक्त कक्ष में इस बात को लेकर बिगड़ी थी बात
कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक दिन पहले निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को ज्ञापन देने उनके कक्ष में गए थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता आयुक्त कक्ष में कुर्सी पर चढ़ गया। इस बात को लेकर आयुक्त ने आपत्ति की और ज्ञापन लेने से ही मना कर दिया। आयुक्त का कहना था कि उनके कक्ष में ही कोई कैसे कुर्सी पर चढ़ सकता है उनकी भी कोई गरिमा है। इस बात लेकर आयुक्त व कांग्रेस नेताओं के बीच बहस हो गई और हंगामा हो गया। काफी देर बार माहौल शांत हुआ और आयुक्त ज्ञापन लेने तैयार हुए।
यह भी पढ़े: जनता की बात जनप्रतिनिधि नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा ?
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


