नागौर, जैसलमेर और चित्तौड़ के 1218.43 हैक्टेयर के 9 लाइमस्टोन ब्लॉकों की नीलामी
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में हाल ही में हुई 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से 920 मिलियन टन लाइमस्टोन के भंडार होने के साथ ही राज्य सरकार को अपफ्रंट पेमेंट की पहली किश्त के रूप में करीब 60 करोड़ और अपफ्रंट की तीन किश्तों के करीब 300 करोड रूपए राजस्व प्राप्त होगा। खनन आरंभ होने के बाद राज्य सरकार को अगले 50 सालों में लगभग 24 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। Auction of Major Mineral Blocks in Rajasthan | Mines Department Auction of Major Mineral Blocks in Rajasthan | latet news udaipur Mines Department Major Mineral Blocks Auction
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने गुरुवार को सचिवालय में विभाग के खान निदेशक महावीर प्रसाद मीणा व वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक मे अरोड़ा ने बताया कि अप्रेल में नागौर, जैसलमेर और चित्तोडगढ़ के 1218.43 हैक्टेयर के लाइमस्टोन के 9 ब्लॉकों की नीलामी की गई है। 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ ही खान विभाग ने मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन के सालाना एक्शन प्लान का क्रियान्वयन शुरु कर दिया है। विभाग द्वारा एक्शन प्लान बनाकर तय टाइमलाईन के अनुसार क्रियान्वयन पर फोकस किया जा रहा है। Department of Mines Auction of 9 Major Mineral Blocks to Generate 60 Crore as First Installment
5 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी की निविदा इसी माह
उन्होंने मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्य में तेजी लाने, अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और विभागीय मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त निदेशक माइंस महेश माथुर, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान आलोक प्रकाश जैन, विशेषाधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा, अधीक्षण भूवैज्ञानिक एरियल सर्वे सुनील वर्मा, अधीक्षण भू वैज्ञानिक जयपुर संजय सक्सेना भी मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


