कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कई भागों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने से भीषण गर्मी का दौर फिलहाल कमजोर पड़ा है। आज सोमवार को भी राजसमंद जिले सहित प्रदेश में कुछ जगह बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 8 मई तक पूर्वी राजस्थान के जिलों के साथ ही शेखावटी क्षेत्र में आंधी व ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में अनुमान है कि इस सप्ताह आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। पिछले 24 घंटों में सीकर के श्रीमाधोपुर में सर्वाधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई। Storms and Rain in Rajasthan | Relief from heatwaves in several cities following storms and rain in rajasthan | Thunderstorms and rain in rajasthan | Relief from heatwaves in rajasthan udaipur
आंधी और बारिश के चलते जयपुर, डूंगरपुर, सिरोही, फतेहपुर, दौसा, प्रतापगढ़,झुंझुनूं, संगरिया और जालोर में दिन का तापमान गिरकर 38 डिग्री के आसपास आ गया है। इनके अलावा भी कई भागों में दिन का तापमान 39 डिग्री और उससे नीचे दर्ज होने से आमजन को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। पिछले 24 घंटों में उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में आज सोमवार को सुबह से बादलों की मौजूदगी बनी रहने से धूप का असर कम रहा।
आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल उखड़े
पिछले 24 घंटों में सीकर, बारां, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर व चूरू जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के कई भागों में पिछले दो दिनों में तेज आंधी चलने से आमजन काफी प्रभावित रहा। कई जगह टीने शेड उड़ने के साथ ही बिजली के पोल व पेड़ भी उखड़े है। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई।
पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आगामी 8 मई तक राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों में आंधी का पूर्वानुमान और जारी किया है। आंधी और बारिश के इस दौर से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रह गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


