मेडिकल प्रोफेशन में उत्कृष्टता बेहद जरूरी- डॉ. सुधीर श्रीवास्तव
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) का दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। 150 यूजी और 85 पीजी मेडिकल स्टूडेंट्सं को डिग्री मिली। मुख्य अतिथि प्रख्यात कार्डियेक थोरोसिक सर्जन एवं प्रमुख सर्जिकल रोबोट निर्माता कंपनी के चेयरमैन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने AIIMS उदयपुर के मेडिकल स्टूडेंट्स भावी डॉक्टर्स को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेडिकल प्रोफेशन में असली सफलता इस बात से तय होती है कि हमने अपने अनुभव से कितने लोगों को जीवन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में उत्कृष्टता ही सबसे बड़ी जरूरत है। AIIMS udaipur Convocation 2026 :150 UG and 85 PG Medical Students Awarded Degrees | american international institute of medical sciences | dr kirti jain | dr sudhir shrivastava | dr rahul jain
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि आज देश में सर्जिकल रोबोट की मांग तेजी से बढ़ रही है। एसएसआई मंत्रा द्वारा 200 से अधिक स्थानों पर सर्जिकल रोबोट स्थापित किए जा चुके हैं, जो कार्डियक सर्जरी में भी उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि यह जुनून ही भारत को चिकित्सा क्षेत्र में आगे ले जा रहा है।

काम वही करें जो संतुष्टि, खुशी और सुकून दे : डॉ.कीर्ति जैन
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने छात्रों से कहा कि मेडिकल डिग्री केवल कागज नहीं, बल्कि उनकी पहचान है। उन्होंने सलाह दी कि मरीजों की समस्याएं सुनना, उन्हें समय देना और श्रेष्ठ इलाज देना ही डॉक्टर की असली जिम्मेदारी है।
मानव हित में होना चाहिए एक्सीलेंस का प्रदर्शन
अमेरिकन मेडिकल कॉलेज (AIIMS) के चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने कहा कि डिग्री लेने के बाद हर व्यक्ति पैसा कमाता है, लेकिन ऐसा कार्य कभी नहीं करना चाहिए, जिससे स्वयं और परिवार असंतुष्ट रहे। उन्होंने जोर दिया कि वही काम करें जो संतुष्टि, खुशी और सुकून दे और यह तभी संभव है जब उत्कृष्टता का प्रदर्शन मानव हित में किया जाए।
इस अवसर पर डॉ. कीर्ति जैन, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. राहुल जैन, डॉ. एसके कौशिक, डॉ. आनंद झा, डॉ. प्रिया जैन, एमपीयूएटी वाइस चांसलर प्रकाश सिंह धाकड़, सिंघानिया यूनिवर्सिटी वीसी संजय सिन्हा, गीतांजलि यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर राकेश कुमार व्यास, आईएमए राजस्थान अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की और चिकित्सकीय पेशे की शपथ दिलाई। समारोह में कई प्रमुख शिक्षाविद और चिकित्सा क्षेत्र के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। AIIMS udaipur Convocation : Medical Students Awarded Degrees
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं


