एआर लाइव न्यूज। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरूवार शाम क्रूज नाव डूबने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 9 हो गयी है, जबकि अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। अचानक आई तेज आंधी के चलते क्रूज नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित थी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रूपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। jabalpur cruise accident | jabalpur cruise accident news | Jabalpur Bardi Dam cruise accident
बताया जा रहा है कि हादसे के समय क्रूज में 43 पर्यटक सवार थे। जिनमें 28 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि 9 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पर्यटकों से भरी क्रूज नाव पानी के बीच थी उसी दौरान अचानक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं और क्रूज नाव असंतुलित हो गई। अफरा तफरी के बीच नाव चालक दल ने सभी लोगों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा। जो पहन पाए, वे बचाए सके, लेकिन जिन्हें लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला, वे डूब गए। नाव में चालक दल और स्टाफ सहित कुल 43 लोग सवार थे, हालांकि टिकट कम लोगों की कटी थी। ऐसे में पुलिस सभी मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। हादसे में बचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें लाइफ जैकेट तब दी गयीं, जब नाव डूबने वाली थी।
बेटे को बचाने में लाइफ जैकेट पहनीं मां भी डूब गयीं
दिल्ली से एक परिवार घूमने आया था। उन्होंने टिकट लिया और क्रूज में बैठ गए। अचानक आए तूफान के बीच जब नाव पलटी तो परिवार में पति-पत्नी और बेटी लाइफ जैकेट पहली हुई थी, लेकिन बेटा चार वर्षीय था, उसकी लाइफ जैकेट नहीं होने से वह डूबने लगा। मां ने उसे बांहों में समेट बचाने का प्रयास किया, लेकिन मां और बेटा दोनों ही डूब गए। पति और बेटी को रेस्क्यू कर लिया गया।
शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दल ने जब मां-बेटे के शव बरामद किए, तो मां ने बेटे को लाइफ जैकेट के अंदर कलेजे से चिपकाया हुआ था, मानो उसने आखिरी पल तक बेटे को बचाने की कोशिश की, इस मां ने बेटे के साथ डूबना मंजूर किया, लेकिन बेटे को छोड़कर खुद को बचाना उसे नामंजूर था।
सेना और स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


