फैशन डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल के ब्रांड “Pragna” और “Prajna” आज फैशन, ज्वेलरी और खुशबू में अपनी खास पहचान बना चुके हैं
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फैशन डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल ने अपने विजन, क्रिएटिविटी और डिफरेंट सोच के दम पर फैशन इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। वह केवल एक फैशन एक्सपर्ट नहीं, बल्कि एक ऐसी एंटरप्रेन्योर हैं, जिनके हर कलेक्शन में रॉयल्टी, एलिगेंस और एक्सक्लूसिविटी की झलक साफ दिखाई देती है। उनके ब्रांड “Pragna” और “Prajna” आज फैशन, ज्वेलरी और खुशबू में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। प्रज्ञा के डिजाइनों की सबसे बड़ी खासियत है, हर कलेक्शन में रॉयल टच। pragya tibriwal royal touch in every collection of “Pragna” and “Prajna” brand | pragya tibriwal | fashion designer pragya tibriwal jaipur | pragya tibriwal jaipur | Pragna by pragya tibriwal | Prajna by pragya tibriwal | jaipur fashion | jaipur jewellery

शाही अंदाज, खास पहचान
प्रज्ञा की ज्वेलरी कलेक्शन पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, उनके हर पीस में रॉयल टच झलकता है। “Pragna” ब्रांड के अंतर्गत उनका एक्सक्लूसिव पर्ल कलेक्शन क्लासिक एलिगेंस और शाही गरिमा का प्रतीक है, जो हर उम्र की महिलाओं को आकर्षित करता है। वहीं सेव द टाइगर थीम पर आधारित टाइगर कलेक्शन फैशन के साथ एक सशक्त संदेश भी देता है। उनकी ज्वेलरी केवल आभूषण नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है—जहां हर डिजाइन में रॉयल्टी, स्टाइल और जागरूकता का अनोखा मेल देखने को मिलता है। | jewellery designer pragya tibriwal

फैशन नहीं, बल्कि एक शाही विरासत
फैशन की दुनिया में जहां ट्रेंड लगातार बदलते रहते हैं, वहीं प्रज्ञा टिबरीवाल का Royal rajasthan collection हर दौर में अपनी रॉयल पहचान बनाए रखता है। उनका हर परिधान केवल एक ड्रेस नहीं, बल्कि शाही ठाठ, ग्रेस और विरासत का अनूठा अनुभव है। खासतौर पर उनका “Royal Wedding Collection” पारंपरिक भारतीय परिधानों को मॉडर्न स्टाइल के साथ इस खूबसूरती से पेश करता है कि हर आउटफिट में रॉयल्टी झलकती है। लहंगों की बारीक कढ़ाई, दुपट्टों की नर्म लहर और बॉर्डर की डिटेलिंग में जैसे किसी शाही युग की कहानी जीवंत हो उठती है। उनके डिजाइनों में मुगलकालीन ब्रोकेड्स, मलमल की नज़ाकत और राजसी सिलोएट्स की छवि साफ नजर आती है। गोटा, जरी और प्रिंट यहां केवल सजावट नहीं, बल्कि परंपरा की भाषा बन जाते हैं। यह कलेक्शन केवल फैशन नहीं, बल्कि एक शाही विरासत है, जो हर महिला को उसकी रॉयल पहचान से जोड़ता है। | fashion expert pragya tibriwal

अब हर एहसास में रॉयल टच
भारत के राजाओं और महाराजाओं के दौर में इत्र केवल खुशबू नहीं, बल्कि शाही जीवनशैली की पहचान हुआ करता था। गुलाब, केसर और दुर्लभ फूलों से बने ये इत्र राजसी गरिमा और प्रतिष्ठा के प्रतीक माने जाते थे। इसी शाही परंपरा को आधुनिक रूप देते हुए Pragya Tibriwal ने अपने परफ्यूम कलेक्शन में एक खास रॉयल टच जोड़ा है। उनका यह कलेक्शन “रूह”—यानी फूलों की आत्मा—की प्राचीन भारतीय अवधारणा से प्रेरित है, जो हर खुशबू को एक भावनात्मक अनुभव बना देता है। “रॉयल गुलाब” आत्मविश्वास और शाही गरिमा का एहसास कराता है, जबकि “इथीरियल लैवेंडर” मन को शांति और सुकून देता है। पारंपरिक जल-आसवन तकनीक से बने ये बिना अल्कोहल के इत्र हर स्प्रे में शुद्धता और रॉयल्टी का अहसास कराते हैं। यह सिर्फ एक परफ्यूम नहीं, बल्कि शाही विरासत की महक है—जो हर महिला को उसके भीतर की रानी से जोड़ती है।

“प्रज्ञान एगेट कोस्टर” : सुकून का शाही अहसास
तेज रफ्तार जिंदगी में ठहरना आज एक लग्जरी बन चुका है, और ऐसे में “प्रज्ञा एगेट कोस्टर” केवल होम डेकोर के क्षेत्र में उनका नया कलेक्शन एक रॉयल ठहराव का प्रतीक देता नजर आता है। एगेट पत्थर की प्राकृतिक परतों में छिपी गहराई और संतुलन इसकी असली खूबसूरती है। हर कोस्टर अपनी अनोखी बनावट, रंग और चमक के साथ शाही एहसास देता है। प्रज्ञा ने इन पत्थरों में अपनी जीवन यात्रा को महसूस किया, परत दर परत बनते हुए संतुलन बनाए रखना। यही सोच इसे खास बनाती है। यह सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक संदेश है कि सच्ची रॉयल लाइफ उन पलों में है, जहां हम ठहरकर खुद से जुड़ते हैं। | agate stone coaster
क्लिक कर यह भी पढ़ें: प्रज्ञा टिबरीवाल का रॉयल कलेक्शन


