AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जनगणना 1 मई से शुरू होगी : 1 से 15 मई तक वेबसाइट पर स्व-गणना कर सकेंगे

Lucky Jain by Lucky Jain
April 29, 2026
Reading Time: 1 min read
census 2027 will start from 1st may 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

16 मई से जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचेंगे : राज्यपाल बागड़े और सीएम भजनलाल शर्मा ने जनगणना के लिए आमजन से सहयोग की अपील की

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बुधवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेशवासियों राज्य में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक https://se.census.gov.in/ वेबसाइट (पोर्टल) पर स्व-गणना कर सकेंगे। 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे, राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। जनगणना कर्मी लंबी दूरी तय कर आपके द्वार आएंगे। census 2027 will start from 1st may 2026 | citizens will be able to participate in ‘self-enumeration on census portal

ऐसे में प्रत्येक नागरिक से अपील है कि राजस्थानी आतिथ्य सत्कार की परंपरा को निभाते हुए जनगणना कर्मियों को अपनी सटीक जानकारी प्रदान करें। आज आपके द्वारा दी गई सही जानकारी से ही भविष्य में विकसित राजस्थान और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

census 2027 will start from 1st may 2026

स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं अपने और परिवार की जानकारी

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर नागरिक अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे़ एकत्रित होंगे।

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि जनगणना का अर्थ लोगों की गिनती भर नहीं है। जनगणना का अर्थ है- शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात, और जातिगत आंकड़ों के आधार पर राष्ट्र का सामाजिक दस्तावेज तैयार करना। इसी से भारत में जन-जन के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और बेहतरीन नीतियों को लागू किया जा सकेगा।

स्व-गणना के लिए https://se.census.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपने और परिवार की सही और सटीक जानकारी दे सकते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscensus 2027census 2027 rajasthancensus 2027 will start from 1st may 2026CM Bhajan Lal SharmaGovernor Haribhau Bagdeindia census 2027latest news in hindiRajasthanrajasthan newsself-enumeration on portaludaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .