AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रैक डैमेज, धमाका करने वाले का शव मिला

Lucky Jain by Lucky Jain
April 28, 2026
Reading Time: 1 min read
Patiala Railway Track Blast Track Damaged, dead Body found of Perpetrator


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात ब्लास्ट हुआ। धमाके पर रेलवे ट्रैक डेमेज हुआ है, जबकि ब्लास्ट करने वाले की मौत हुई है, उसका क्षत-विक्षत शव ट्रैक के पास बरामद हुआ है। प्रथम दृष्ट्या बताया जा रहा है कि डेटोनेटर पूरी तरफ नहीं फटा, इससे धमाके की तीव्रता कम रही, अन्यथा और बड़ा नुकसान हो सकता था। Patiala Railway Track Blast : Track Damaged, dead Body found of Perpetrator

पंजाब पुलिस, रेलवे पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां जांच में जुट गयी हैं। आशंका जतायी जा रही है कि यह एक आतंकी हमले की साजिश हो सकती है। पटियाला पुलिस के अनुसार ब्लास्ट में तरनतारण के पंजवड़ गांव निवासी जगरूप सिंह की मौत हुई है। जगरूप ही विस्फोटक फिट करने आया था। उसकी बाइक अमृतसर से बरामद हो चुकी है। उससे मोबाइल-सिम बरामद हुआ है। जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि जगरूप सिंह खालिस्तान समर्थक नेता का समर्थक था। Patiala Railway Track Blast | patiala blast

प्रथम दृष्ट्या संभावना जतायी जा रही है कि ब्लास्ट का मकसद ट्रैक डेमेज कर इस लाइन पर चलने वाली मालगाड़ियों को प्रभावित करना था। जिस समय ब्लास्ट हुआ, एक मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी को नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन चालक ने ब्लास्ट की तीव्रता को महसूस किया। ट्रेन के लोकोपायलट की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।

ट्रैक मरम्मत में जुटी टीम

ब्लास्ट के बाद इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने में लगा है, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

ब्लास्ट का प्रयास था

पटियाला पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बड़े विस्फोट का प्रयास था, लेकिन डेटोनेटर पूरी तरह फट नहीं पाया और इससे ब्लास्ट की तीव्रता उतनी नहीं रही, जितने की साजिश थी। नष्ट हुआ डेटोनेटर ट्रैक पर ही बरामद हुआ है। घटनास्थल से एक सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध सामग्री की बरामदगी से मामला गंभीर हो गया है। मौके पर फोरेंसिक टीमें भी जांच में जुटी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdead Body found of Perpetratorlatest news in hindinational newspatiala newsPatiala Railway Track BlastPatiala Railway Track Blast : Track DamagedPunjab policeRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .