AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बैठक में उदयपुर कलेक्टर हुए सख्त: जिम्मेदारों से कहा, शिकायतों का गोलमाल जवाब देने का यह ढर्रा नहीं चलेगा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 27, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur collector gaurav agarwal review meeting sampark portal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लेकर दी सख्त हिदायत

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गोलमाल जवाब देकर शिकायत का निस्तारण दिखाने की प्रवृति वाले अधिकारियों को हिदायत देते हुए चेताया है कि ऐसा ढर्रा नहीं चलेगा। udaipur collector gaurav agarwal review meeting sampark portal | Udaipur Collector Gaurav Agarwal ias | ias Gaurav Agarwal Udaipur Collector

कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बैठक में परिवेदनाओं के अच्छे निस्तारण और खराब निस्तारण के उदाहरण प्रस्तुत किए। इसी दौरान ऐसे मामले कलेक्टर की पकड़ में आ गए जिनमें जनता की शिकायतों के फोरे जवाब यानी गोलमाल जवाब देकर जिम्मेदारों ने शिकायत का निस्तारण बता रखा था। कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। जनता की कोई शिकायत आती है तो उसका प्रभावी निस्तारण होना चाहिए, यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है। udaipur collector gaurav agarwal review meeting sampark portal | udaipur collector gaurav agarwal | udaipur collector gaurav agarwal review meeting

ऐसे अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की गई है तो उससे संबंधित पत्रावलियां भी अपलोड की जानी चाहिए, ताकि परिवादी को भी कार्यवाही के बारे में पता चले और वह संतुष्ट हो। बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर, सीईओ विरमा राम सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

सही नब्ज पकड़ ली कलेक्टर ने, उदयपुर में गोलमाल जवाब देना आम बात हो चुकी है

आज बैठक में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सही नब्ज पकड़ ली। दरअसल संपर्क पोर्टल पर दर्ज कई शिकायतों का जिम्मेदार अधिकारी गोलमाल जवाब देकर शिकायत का निस्तारण बता देते है ताकी पोर्टल पर उनके नाम की पेंडेंसी कम दिखे। अपनी खाल बचाने का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। उदाहरण के तौर पर कोई व्यक्ति कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था को लेकर संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाता है तो जिम्मेदार लोग यह जवाब देकर शिकायत का निस्तारण कर देते है कि मामला प्रक्रियाधानी है। शिकायत निस्तारण के जवाब में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या इंजीनियर यह जिक्र नहीं करता है कि यह काम कब तक शुरू हो जाएगा। इस कारण सरकार की मंशा अनुरूप जनता का भला नहीं हो पा रहा है।

जनसुनवाई मामलों की भी जांच हो जाए तो कई जिम्मेदारों की पोल खुल जाएगी

उदयपुर में होने वाली जिला स्तरीय और उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पिछले 5-6 महीनों में आई शिकायतों की ही जांच हो जाए तो कई जिम्मेदार अधिकारियों, इंजीनियर्स की पोल खुल जाएगी। जनसुनवाई में आयी शिकायतों की सख्ती से जांच हो तो ऐसी कई शिकायतें मिल जाएगी जिनका न तो प्रभावी निस्तारण हुआ न उन शिकायतों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों ने कोई प्रयास किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsias Gaurav Agarwal Udaipur Collectorlatest news in hindiUdaipur Collector Gaurav Agarwal iasudaipur collector gaurav agarwal ias review meetingudaipur collector gaurav agarwal review meetingudaipur collector gaurav agarwal review meeting sampark portalUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .