राजस्थान के कई भागों में गर्मी के तेवर लगातार हो रहे तेज
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मई की शुरूआत से पहले राजस्थान में दिन ब दिन गर्मी के तेवर तेज होते जा रहे है। स्थिति यह है कि वर्तमान में आबूराज यानी माउंटआबू में दिन का तापमान दर्ज हो रहा है उसके बराबर तो कई शहरों में रात का तापमान दर्ज होने लगा है। ऐसे में लोगों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी के तेवर से परेशान होना पड़ रहा है। udaipur temperature heat wave | udaipur rajasthan temperature news | udaipur news temperature heatwave alert | udaipur latest news heatwave alert
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकतम तापमान सबसे कम आबूराज में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ हनुमानगढ़, जयपुर, फलोदी व संगरिया में रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में 33.4 डिग्री,जयपुर 31.4, फलोदी 30.8 और संगरिया में रात का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से भी अधिक है। rajasthan heatwave alert maximum temperature in rajasthan | udaipur maximum temperature | temperature in abu raj mount abu
अधिकांश भागों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक
वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत सामान्य से अधिक दर्ज हो रहे है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान पिलानी में सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया तबकि फलोदी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश में यहां 41 डिग्री से अधिक तापमान रहा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अजमेर 41.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली 42.6, अलवर 42.6, जयपुर 41.8, पिलानी 43.4, कोटा 42.0, चित्तौड़ 42.6, फतहपुर 42.0, करौली 41.8, दौसा 42.4, झुंझुनूं 41.1,बाड़मेर 44.1, जैसलमेर 43.6, जोधपुर 43.0,फलोदी 42.0,बीकानेर 43.5, चूरू 43.6, श्रीगंगानगर 43.9, जालोर 41.2, लूणकरणसर 42.0, पाली में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


