AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानक गुणवत्ता में फेल सात दवाओं का वितरण एवं बिक्री प्रतिबंधितः अवमानक दवाओं पर कार्रवाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 23, 2026
Reading Time: 2 mins read
Food Safety and Drug Control Commissionerate Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 के मध्य परीक्षण में मानक गुणवत्ता (Not of Standard Quality) में फेल पाई गई सात औषधियों की सूची जारी की है। औषधि नियंत्रक, राजस्थान ने सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन दवाओं के उपलब्ध स्टॉक को तत्काल बाजार से हटाया जाए तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाए। Distribution and Sale of Seven Substandard Drugs Banned | Food Safety and Drug Control Commissionerate Rajasthan | latest news udaipur rajasthan

आयुक्त डॉ.टी.शुभमंगला ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से निरंतर औषधियों की जांच की जाती है, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियों की आपूर्ति सुनिश्चित हो। इसी की में अप्रेल 2026 में परीक्षण के दौरान निम्न औषधियां गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाई गई हैं।

संबंधित निर्माताओं की अन्य बैचों की भी गुणवत्ता जांच के निर्देश

औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि सभी अस्पतालोंए मेडिकल कॉलेजों, दवा विक्रेताओं एवं संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि सूचीबद्ध दवाओं का उपयोग एवं विक्रय तत्काल रोका जाए। साथ ही संबंधित निर्माताओं की अन्य बैचों की भी गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए।

सरकार ने इन सात दवाओं के वितरण व बिक्री पर लगाया है प्रतिबंध

  • 1 : Cefixime Oral Suspension IP (LORAXIM Dry Syrup 12g/30 ml)
  •    बैच नंबर: LXS3-49, एक्सपायरी: Oct-2026, निर्माता: M/s Lark Laboratories (India) Ltd., Bhiwadi, Alwar, कारण: Assay में Cefixime मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
  • 2 : Albendazole Tablets IP, बैच नंबर: PG124427, एक्सपायरी: 06/27, निर्माता: M/s Affy Parenterals, Baddi, Solan (HP), कारण: Dissolution परीक्षण में असफल।
  • 3 : Ambroxol Hydrochloride, Levosalbutamol & Guaiphenesin Drops (Istocuf-LS), बैच नंबर: GLF0712B, एक्सपायरी: 06/27, निर्माता: M/s Digital Vision, Kala Amb, Sirmour (HP), कारण: Assay मानक अनुरूप नहीं।
  • 4 : Methylprednisolone Tablets IP 4 mg  (Methyloactive-4), बैच नंबर: 252005, एक्सपायरी: 06/2027, निर्माता: M/s United Bioceuticals Pvt. Ltd., Haridwar, कारण: Assay एवं Dissolution दोनों परीक्षणों में असफल।
  • 5 : Dextromethorphan HBr & Chlorpheniramine Maleate Syrup (Okuff-DX), बैच नंबर: TLLM-188, एक्सपायरी: 11/2026, निर्माता: M/s Taksa Lifesciences Pvt. Ltd., Derabassi, Mohali, कारण: Chlorpheniramine Maleate के Assay में कमी।
  • 6 : Cefuroxime Axetil Tablets IP (EXTENSIVE-500), बैच नंबर: VT252942, एक्सपायरी: 02/2028, निर्माता: M/s VADSP Pharmaceuticals, Baddi (HP), कारण: Assay परीक्षण में असफल।
  • 7 : Ciprofloxacin Tablets IP 500 mg, बैच नंबर: GT50135, एक्सपायरी: 04/2028, निर्माता: M/s Omega Pharma, Roorkee, Haridwar, कारण: Assay एवं Dissolution परीक्षण में असफल। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsDistribution and Sale of Seven Substandard Drugs BannedFood Safety and Drug Control Commissionerate Rajasthanlatest news in hindilatest news udaipur rajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .