AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

सीमेंट मिक्सर और ईको टैक्सी में भिड़ंत: 11 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 13, 2026
Reading Time: 1 min read
maharashtra kalyan accident 11 died after Cement Mixer and Eco-Taxi Collide


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के कल्याण में कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर सोमवार सुबह सीमेंट मिक्सर वाहन और ईको टैक्सी कार की भिड़ंत हो गयी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी है। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास हादसा हुआ है। maharashtra kalyan accident |

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लोग कार में इतनी बुरी तरह फंसे थे कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को कटर से काट कर सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें 11 की मौत हो गयी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर और सभी को हॉस्पिटल पहुंचाकर यातायात सुचारू करवाया।

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने शवों को मोरचरी में रखवाया और परिजनों से संपर्क कर रही है, मृतकों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में बाद स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया और कहा कि यह हादसा पुल को जल्दबाजी में खोलने और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं होने के कारण हुआ है। इधर यह बात भी सामने आयी है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई ईको टैक्सी कार में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 11 died after two vehicles Collide in kalyan maharashtraaccident newsar live newskalyan accidentlatest news in hindimaharashtra accidentmaharashtra accident newsmaharashtra kalyan accidentmaharashtra kalyan accident 11 died after Cement Mixer and Eco-Taxi Collidemumbai newsrajasthan newsroad accidentroad accident newsudaipurUdaipur newsudaipur news liveudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .