ईरान की 10 मांगों पर बातचीत के लिए अमेरिका तैयार, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को निकलने देगा, अमेरिका-इजराइल के ईरान पर सैन्य हमले बंद होंगे
एआर लाइव न्यूज। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग के 40वें दिन दो हफ्तों के युद्ध विराम पर सहमति बन गयी है। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के समन्वय के साथ चली बातचीत में दोनों देश अमेरिका और ईरान 2 हफ्तों के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। इसमें ईरान ने 10 मांगों का एक प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा था। अमेरिका इन मांगों पर बात करने के लिए तैयार हो गया। तब पाकिस्तान ने अमेरिका की शर्त रखी कि ईरान तत्काल होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों से निकलने देगा। ईरान पर अमेरिकी और इजराइल के सभी सैन्य हमले बंद होंगे। सभी बिंदुओं पर बातचीत के बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच दोनों देश दो हफ्तों की सीजफायर के लिए तैयार हो गए। america iran ceasefire for two weeks | Trump declares ceasefire | iran agrees safe Hormuz transit | america Israel vs iran war
ट्रम्प के ईरान की सभ्यता खत्म कर देने के बयान और इसे लेकर दी गयी डेड लाइन के खत्म होने के एक घंटे पहले दोनों देशों के बीच सीज फायर का एलान कर दिया गया। युद्ध खत्म करने की आगे की बातचीत के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच 10 अप्रेल को पाकिस्तान में बैठक करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल के बाद संभव हो पाई। पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर दी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सीजफायर को लेकर ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी की पुष्टि की, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। वहीं ईरान की तरफ से भी सीज फायर की पुष्टि कर दी गयी है। ईरान ने उसकी जनता से जीत का जश्न मनाने के लिए कहा।
समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेलए गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये 10 मांगें
- अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हो रहे सभी सैन्य हमले पूरी तरह बंद होंगे।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण जारी रहेगा। \
- होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने वाले हर जहाज से ईरान एक शुल्क लेगा, जो ईरान और ओमान में साझा होगा।
- अमेरिकी द्वारा ईरान पर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंधों को हटाया जाएगा।
- ईरान पर लगाए गए परमाणु प्रतिबंधों को हटाया जाए।
- ईरान की अमेरिका द्वारा तीसरे पक्ष देशों में सीज की गयीं सभी संपत्तियां वापस मिलें।
- जंग में ईरान को हुए नुकसान का भुगतान किया जाए।
- युद्ध विराम स्थायी रूप से हो। अमेरिका और इजराइल द्वारा भविष्य में भी ईरान पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी, इस बात की गारंटी दी जाए।
- मिडिल ईस्ट देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों से अमेरिकी सेना की वापसी हो।
- लेबनान में हिज़्बुल्लाह जैसे ईरान समर्थित समूहों से जुड़े संघर्षों सहित सभी मोर्चों पर युद्ध विराम।



