दक्षिण रेलवे के 232 इंजनों में कवच उपकरण लगाए जाएंगे : रेलगाडियों में टकराव रोकने की व्यवस्था सुदृढ होगी
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। भारतीय रेल ने अपने नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने के लिए 1364.45 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें लोकोमोटिव ;रेल इंजनद्ध में कवच लगाना, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क का विस्तार और विभिन्न रेलवे जोन में पैनल इंटर लॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली से बदलना शामिल है। Ministry of Railways latest news | latest news hindi | latest news indian Railway | latest news Railway Kavach |
भारतीय रेल ने दक्षिण रेलवे के 232 लोकोमोटिव इंजन में कवच उपकरण लगाने के लिए 208.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव ष्भारतीय रेल के शेष मार्गों पर लॉन्ग -टर्म इवोल्यूशन संचार व्यवस्था के साथ कवच का प्रावधान अंब्रेला कार्य का हिस्सा है, जो 2024-25 की कार्य योजना (रेलवे के कार्य, मशीनरी और रोलिंग स्टॉक कार्यक्रम पिंक बुक) में शामिल है। दक्षिण रेलवे के लिए 2950 करोड़ रुपये का उप आवंटन किया गया है। वर्तमान कार्य इसी उप.आवंटन के तहत प्रस्तावित है और इसमें इंजन में कवच का चौथा संस्करण लगाना शामिल है।
संचार तंत्र मजबूत होगा
स्वीकृत की गई ये सभी परियोजनाएं भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं, जिनमें सुरक्षा, विश्वसनीयता और क्षमता वर्धन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। इनसे कवच प्रणाली स्थापित करने में सहायता मिलेगी, संचार तंत्र मजबूत होगा और प्रमुख मार्गों पर सिग्नलिंग प्रणालियों को समुन्नत बनाया जा सकेगा। इनसे परिचालन दक्षता में सुधार और समूचे नेटवर्क पर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


