AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शर्मनाक: विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़

Lucky Jain by Lucky Jain
April 6, 2026
Reading Time: 1 min read
jaipur news Foreigner Tourist Molested in jaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अतिथि देवो भवः की परंपरा को निभाने वाले राजस्थान में विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना हुई है। जयगढ़ महल घूमने गयी महिला को अकेला पाकर पांच युवकों ने उसे घेरकर छेड़छाड़ की। घबरायी युवती शोर मचाकर चिल्लाते हुए महल के गेट की तरफ भागी और गार्ड को पूरी बात बतायी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। | jaipur news | Shameful: Foreigner Tourist Molested in jaipur rajasthan | jaipur news hindi

पुलिस ने बताया कि जापानी महिला 2-3 दिन पहले ही जयपुर, राजस्थान घूमने आयी है। महिला रविवार सुबह घूमने के लिए जयगढ़ महल पहुंची। महिला महल के पास स्थित गणेश मंदिर की ओर जा रही थी और रास्ते में प्राकृतिक सौंदर्य की फोटो क्लिक करने रूकी। रास्ते में अकेली महिला को देख पांच युवक उसके पास आ गए और घेर कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने उन युवकों का विरोध किया और शोर मचाते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगी। महिला दौड़ते हुए आमेर किले की तरफ भागी और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ऐसे कैसे आएंगे अतिथि

जयपुर सहित अन्य स्थानों पर विदेशी महिला पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले ही जयपुर में सेल्फी क्लिक करने के नाम से कुछ लड़कों ने विदेशी महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की थी। अब ये घटना ! जहां प्रदेश में पर्यटन राजस्थानियों की आजीविका से जुड़ा है, वहीं इस तरह की घटनाओं से विदेशों में भी राजस्थान और भारत की छवि खराब होती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsForeigner Tourist molestation caseForeigner Tourist Molested in jaipur rajasthanjaipur newsjaipur news in hindilatest news in hindiRajasthanrajasthan newstourist safetyudaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .