मन और मस्तिष्क को शांत करने में प्रभावी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पाहेर विश्वविद्यालय के योगिक साइंस विभाग द्वारा नाद योग विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई। कार्यक्रम में योग विभाग के लगभग 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और नाद योग के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं को गहराई से समझा। paher pacific university
मुख्य अतिथि महिमा शाकद्वीपी ने बताया कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में नाद योग मन और मस्तिष्क को शांत करने का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। ध्वनि के माध्यम से भी व्यक्ति साधना कर अपने आंतरिक स्वरूप से जुड़ पाता है। योग प्रशिक्षक मोहित साहू के नेतृत्व में सभी स्टूडेंट्स ने नाद योग किया। कार्यक्रम संचालन में डॉ, शुभा सुराना, डॉ जसवंत मेनारिया, डॉ तेज प्रकाश अमेटा की मुख्य भूमिका रही। udaipur news paher pacific university Naad Yoga Workshop



