AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देवगढ़ में आधा इंच बारिशः पूरे राजस्थान में चित्तौड़ सबसे गर्म

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 2, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur, Rajasthan, India Weather Forecast


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में अभी भी दिन का तापमान औसत से नीचे

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में कहीं धूप तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के देवगढ़ में आधा इंच बारिश दर्ज की गयी। पूरे राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़ में दर्ज किया गया। उदयपुर में अभी भी अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज होने से आमजन को तेज गर्मी से राहत मिली हुई है। Udaipur Rajasthan, India Weather Forecast| 12 mm Rain in Devgarh rajsamand, Chittorgarh Hottest in All of Rajasthan| Udaipur Weather Conditions Temperature| imd udaipur news

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर व जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजसमंद जिले के देवगढ़ में सर्वाधिक 12 मिलीमीटर यानी करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गयी। देवगढ़ क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश होने व क्षेत्र में कुछ जगह ओले भी गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। Weather Forecast for Udaipur, Rajasthan | Local Weather Report and Forecast | Tourism Forecast for Udaipur

राजस्थान के पश्चिमी भागों में आज आंधी का अलर्ट

आज 2 अप्रैल गुरूवार को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश वाले बादल आ रहे है। इससे गुजरात के कई भागों में बारिश हो सकती है। राजस्थान में जैसलमेर,जोधपुर, बाड़मेर,फलोदी,बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व जालौर में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने आगामी 8 अप्रैल तक राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

चित्तौड़ अभी भी सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ

तापमान की दृष्टि से अभी भी चित्तौड़ सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़ में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में 35.2,जैसलमेर 33.5,बीकानेर 35.4, चूरू 34.5 और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Chittorgarh Hottest in All of Rajasthan|imd udaipur newsLatest Hindi Newslatest hindi news udaipurLocal Weather Report and Forecastnews udaipurRajasthanRAJASTHAN WEATHER UPDATETourism Forecast for Udaipurudaipur latest newsUdaipur Latest News Updates in HindiUdaipur News : latest news crime news social newsUdaipur Weather Conditions TemperatureWeather Forecast for UdaipurWeather Update Today udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .