राजसमंद सांसद ने लोकसभा में उठाया पर्यावरण हित का बड़ा मुद्दा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को लोकसभा में उठाते हुए कहा है कि अरावली क्षेत्र में तेजी से बढ़ती निर्माण गतिविधियां एवं वनों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। अरावली में बढते निर्माण सहित विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियों के बढ़ने से वन्य जीव बाहर निकल कर आ रहे है। इससे लोगों को मुश्किलें हो रही है। mp kumari mewar news latest | Aravalli Hills Conservation Mahima Kumari news
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने प्रश्नकाल के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अरावली पर्वतमाला सहित देशभर में वनों की कटाई, खनन, बजरी उत्खनन एवं निर्माण गतिविधियों को लेकर स्पष्ट, सख्त एवं एकरूप निर्देशों की जानकारी मांगी। राजसमंद जिले का जिक्र करते हुए कहा कि अरावली क्षेत्र में तेजी से बढ़ती निर्माण गतिविधियाँ एवं वनों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। क्या वर्तमान में इन गतिविधियों के नियमन के लिए देशभर में समान रूप से लागू होने वाली कोई सुदृढ़ नीति या मार्गदर्शिका है।
अरावली पर्वतमाला देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए
सांसद ने कहा कि अरावली पर्वतमाला देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कड़े और स्पष्ट नियमों का निर्धारण आवश्यक है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। यदि मौजूदा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, तो क्या सरकार पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने प्रभावी, पारदर्शी एवं एकरूप नीति लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है।
यह भी पढ़े : राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी के बहाव क्षेत्र से कब हटेंगे अतिक्रमण
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


