खेत पर काम कर रहे तुलसीराम पर पैंथर के किया था हमला
उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के लोसिंग गांव में बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी, जिसमें पैंथर हमले में घायल किसान की बंदरों के झुंड ने जान बचायी। किसान पर हमला होता देख बंदरों का झुंड पैंथर पर टूट पड़ा और उसे खदेड़ दिया। | udaipur news latest | Monkeys attack on Panther to Save Farmer | gogunda udaipur | leopard attack | man vs panther | man vs wild life | panther attack in udaipur | panther attack in gogunda udaipur | udaipur latest news | interesting news | udaipur live news
जानकारी के अनुसार लोसिंग गांव निवासी तुलसीराम पालीवाल खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। तभी झाड़ियों में छुपे पैंथर ने तुलसीराम पर हमला बोल दिया। तुलसीराम और पैंथर के बीच संघर्ष देख आस-पास मौजूद बंदरों के झुंड ने एक साथ धावा बोल पैंथर को खदेड़ दिया, बंदरों के आक्रामक रवैये को देखकर पैंथर मौके से भाग खड़ा हुआ, जिससे किसान की जान बच गई। पैंथर हमले में घायल तुलसीराम के पीठ और हाथ पर खरोंचें आई हैं। तुलसीराम की आवाज सुनकर आस-पास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुलसीराम को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उनका उपचार जारी है। udaipur news latest Monkeys attack on Panther to Save Farmer in gogunda udaipur
गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की
इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


