AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

मैनेजमेन्ट सिम्युलेशन में पेसिफिक एमबीए के छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

Lucky Jain by Lucky Jain
April 1, 2026
Reading Time: 1 min read
Pacific MBA Students Excellence in Management Simulation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। ऑल इण्डिया मैनेजमेंट एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 29वें सिम्युलेशन मैनेजमेंट गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर पेसिफिक एमबीए के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। पेसिफिक के छात्रों ने फाइनल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीन प्रो. दिपिन माथुर ने बताया कि मैनेजमेन्ट क्षेत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पेसिफिक के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट की सात टीमों ने भाग लिया एवं दो टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इन टीमों का नेतृत्व डा. नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने किया। | Pacific center of simulation udaipur | Pacific MBA Students Excellence in Management Simulation

इस प्रतियोगिता का आयोजन एमआईटी-एडीटी, पुणे में 27 से 30 मार्च को ऑल इण्डिया मैनेजमेन्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ। जिसमें भारत की ख्यातनाम मैनेजमेंट संस्थानों की कुल 78 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी जान्हवी जैन, लिशा जैन, समीना बोहरा, अक्षत जैन की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता पांच-चरणों में आयोजित हुई तथा विजेता का चयन सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाली टीम के अनुसार हुआ।

पेसिफिक सेन्टर ऑफ सिम्युलेशन परिकल्पित वातावरण में व्यापार सम्बन्धी निर्णय लेना सिखाता है

पेसिफिक सेन्टर ऑफ सिम्युलेशन के समन्वयक डा नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने बिजनेस सिम्युलेशन के बारे में जानकारी दी कि पेसिफिक सेन्टर ऑफ सिम्युलेशन अपनी तरह का देश में अनूठा केन्द्र है, जो छात्रों को परिकल्पित वातावरण में व्यापार सम्बन्धी निर्णय लेने में मदद करता है।

उत्पादन, विपणन, वित्त एवं मूल्य रीति-नीति सम्बन्धी लिए जाने वाले निर्णय ऑल इण्डिया मैनजमेन्ट एसोसिएशन के चाणक्य नामक विशेष साफ्टवेयर में दर्ज किये जाते है। इसके फलस्वरूप कम्प्युटर सृजित अनेक विकल्प प्रतिभागी टीम के सम्मुख उपस्थित होते है। इन विकल्पों के सम्बन्ध में प्रत्येक टीम को एक वास्तविक उपक्रम की प्रबन्धकीय टीम की तरह एक श्रृंखलाबद्ध क्रम में अनेक निर्णय लेने होते है। इन सभी निर्णयों के आधार पर उस परिकल्पित व्यावसायिक उपक्रम के अन्तिम परिणाम कम्प्युटर साफ्टवेयर द्वारा प्रस्तुत किए जाते है। इन परिणामों के आधार पर विजेता और उपविजेता टीमों का निर्णय लिया जाता हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindiPacific center of simulation udaipurPacific MBA Students Excellence in Management SimulationPacific UniversityPacific university PAHERPAHER udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news | Pacific university PAHERudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .