AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आईएएस ट्रांसफर: उदयपुर व सलूंबर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले : यूडीए आयुक्त का भी तबादला

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 1, 2026
Reading Time: 1 min read
IAS transfer list Gaurav Agrawal udaipur collector


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़, डूंगरपुर व चित्तौड़ के कलेक्टर भी बदले : मंत्री होंगे देवस्थान और जनजाति आयुक्त

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भजनलाल सरकार ने राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उदयपुर व सलूंबर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए है। उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त का भी जोधपुर नगर निगम में तबादला किया गया है। ias transfer list | ias transfer list today | udaipur latest news ias transfer | udaipur latest news | upsc topper gaurav agarwal | ias namit mehta

देर रात जारी 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची के अनुसार उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता की जगह UPSC टॉपर गौरव अग्रवाल को उदयपुर कलेक्टर बनाया गया है। गौरव अग्रवाल वर्तमान में जोधपुर कलेक्टर है। नमित मेहता को आबकारी आयुक्त के पद पर लगाया गया है। इधर उदयपुर विकास प्राधिकरण (uda)के आयुक्त राहुल जैन का तबादला आयुक्त नगर निगम जोधपुर पद पर किया गया है। फिलहाल राहुल जैन के स्थान पर किसी अधिकारी की यूडीए आयुक्त पद पर नियुक्ति नहीं की गयी है। udaipur latest news | udaipur news

सलूंबर में भी बदलाव करते हुए मोहम्मद जुनेद पीपी को सलूंबर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. मंजू चित्तौड़गढ़ की नई जिला कलेक्टर होंगी। लक्ष्मी नारायण मंत्री को उदयपुर में जनजाति आयुक्त एवं देवस्थान की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जनजाति आयुक्त केएल स्वामी का संभागीय आयुक्त जोधपुर के पद पर तबादला किया गया है।

ये बदलाव भी हुए

आईएएस शुभम चौधरी को प्रतापगढ़ में जिला कलेक्टर बनाया गया है, वहीं अंजलि राजोरिया को जयपुर गृह विभाग में संयुक्त शासन सचिव लगाया गया है। देशलदान को डूंगरपुर का जिला कलेक्टर बनाया गया है। अंकित कुमार सिंह का डूंगरपुर से तबादला कर फलौदी कलेक्टर बनाया गया है। बालमुकुंद असावा बारां के जिला कलेक्टर होंगे। उदयपुर जिला परिषद की सीईओ रीया डाबी को ओएसडी मुख्यमंत्री जयपुर पद पर लगाया गया है। लिस्ट में जिला परिषद उदयपुर सीईओ पद पर अभी किसी आईएएस की नियुक्ति नहीं हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdop rajasthanIAS Namit MehtaIAS transfer list Gaurav Agrawal udaipur collectorias transfer list rajasthan udaipurlatest news in hindirajasthan newsudaipur latest newsudaipur latest news ias transferUdaipur newsudaipur news updateupsc topper gaurav agarwal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .