लोगों को तेज गर्मी से राहत : किसानों की बढ़ी हुई चिंता
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कई जगह पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक 34 मिलीमीटर यानी करीब डेढ़ इंच बारिश कोटा जिले के लाडपूरा में दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने आगामी 4 अप्रैल तक राजस्थान के अलग अलग भागों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भी लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलते रहने की उम्मीद है। latest news rain in rajasthan | latest rain news in rajasthan | rain in rajasthan | latest news udaipur rain | latest udaipur news rain| udaipur rain heat wave
पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक 34 मिलीमीटर बारिश लाडपुरा कोटा में व पश्चिमी राज के मूंडवा नागौर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर जिले में भी कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। कोटा में 21 मिलीमीटर, चूरू 20, बौंली सवाई माधोपुर 10, चौथ का बरवाड़ा 20, नैनवा बूंदी 10, केशरोयपाटन 10, करौली 10 और झालावाड़ के असनावर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। rain in rajasthan | latest news udaipur rain | imd news udaipur rain| udaipur latest news | udaipur rain heat wave
जयपुर, सीकर, दौसा, जोधपुर, बीकानेर, फलौदी, अजमेर, नागौर, लूणकरणसर व संगरिया क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई। इस बारिश से कई जगह किसानों को नुकसान भी हुआ है। बेमौसम बारिश की स्थिति को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 31 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी चलने के साथ ही कहीं – कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। udaipur rain heat wave |
अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना
1 अप्रैल को उदयपुर व कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व 2 अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर,फलोदी जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की संभावना है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना। अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। 3-4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर,जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में पुनः तेज मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की प्रबल संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


