AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर नगर निगम का 2026-27 का बजट पारित

Lucky Jain by Lucky Jain
March 30, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur nagar nigam budget meeting 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निगम में शामिल हुए नए क्षेत्रों में विकास पर फोकस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम उदयपुर की प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी (संभागीय आयुक्त) की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम को निगम में हुई बैठक में नगर निगम का 2026-27 का वार्षिक बजट पास किया गया। बजट में कई विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है। यूडी टैक्स वसूली के लिए 22.5 करोड़ लक्ष्य रखा गया है। | udaipur news update | udaipur nagar nigam budget 2026-27 meeting| udaipur nagar nigam news | udaipur nagar nigam latest news| udaipur news nagar nigam 

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि इस वर्ष निगम ने 589.77 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत करते हुए शहर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण के साथ ही निगम में शामिल हुए नए क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। udaipur nagar nigam budget 2026 | Nigam budget udaipur news  | udaipur news nagar nigam 

 गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा यूडी टैक्स(नगरीय विकास कर) वसूली के लिए 20 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध निगम ने 105 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर ली है । वर्ष 2026-27 के लिए यूडी टैक्स संग्रहण का लक्ष्य बढ़ाकर 22.5 करोड़ रुपए रखा गया है।

निगम की आय बढ़ाने के लिए भू-संपत्तियों की नीलामी के माध्यम से 10 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली राशि एवं शेष अनुदान के माध्यम से 45 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। डीएमएफटी मद से भी 20 करोड़ रुपए पूंजीगत कार्यों में व्यय किए जाएंगे।

एलिवेटेड रोड पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर वर्ष 2026-27 में 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे, जिसमें से 50 करोड़ उदयपुर विकास प्राधिकरण से प्राप्त होंगे। एबीडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत बिछाई गई सीवरेज लाइनों के संचालन एवं रख-रखाव हेतु 20 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें से प्रतिवर्ष 3 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

निगम में सम्मिलित नए क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस

 प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी ने बजट में निगम में सम्मिलित किए गए नए क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। इसी को लेकर बजट में इन क्षेत्रों के लिए अलग से योजना बनाई गई है। सीमा के विस्तार के बाद नव सम्मिलित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही नई सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए तथा कच्ची बस्तियों में सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। 

बैठक में निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, लेखाधिकारी बाबूलाल बंजारा, सहायक लेखाधिकारी दिलीप सिंह चौहान, जगदीश सालवी, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, रितेश पाटीदार, लखन लाल बैरवा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, संस्थापन प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद थे।

ये काम भी होंगे

निगम क्षेत्र में बिजली के केबल को अंडरग्राउंड करने के लिए 5 करोड़ का बजट तय किया गया हैं। पार्किंग समस्या के समाधान के लिए द्वारा 3 करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ नई पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वच्छ वायु सुनिश्चित करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत लगभग 8.24 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

गुलाबबाग व शहरी पार्क विकास

गुलाबबाग के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु निगम बजट में 2 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। गुलाबबाग के साथ ही अन्य पार्कों के विकास के लिए भी 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शहर में 79 अनुदानित पार्कों के रख-रखाव हेतु स्थानीय समितियों को 50 लाख रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा।

घर-घर कचरा संग्रहण पर खर्च होंगे 6.80 करोड़

शहर को स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण हेतु 6.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस कार्य में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 3 करोड़ रुपए यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त किए जाएंगे। डिपोजिट वर्क के रूप में सफाई कार्यों पर 3.99 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे, जिसकी प्रतिपूर्ति उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।

जन सुविधा के काम 

नालियों के रख-रखाव पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पुरानी सीवरेज लाइनों के रख-रखाव पर 3 करोड़ तथा निगम द्वारा संचालित गौशाला के लिए 3.50 करोड़ रुपए, स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव हेतु 2 करोड़ तथा उनके संचालन-संधारण पर 6.39 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, श्मशान घाटों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindiNigam ayukt Abhishek KhannaNigam budget udaipur newsudaipurUdaipur Divisional commissoner pragya kewalramaniudaipur latest newsudaipur nagar nigamUdaipur nagar nigam budget 2026-27Udaipur nagar nigam budget meetingUdaipur newsudaipur news latestudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .