रिश्वत प्रकरण में वल्लभनगर तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध : एसीबी करेगी जांच
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट उदयपुर की टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील के दारौली वृत के भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) देवेन्द्र सिंह राणावत को 15 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वर्तमान में देवेन्द्र सिंह राणावत दरौली वृत के साथ ही वल्लभनगर तहसीलदार के मौखिक आदेश से वल्लभनगर तहसील कार्यालय के रेवेन्यू इंस्पेक्टर का काम भी कर रहे थे। मामले में एसीबी ने वल्लभनगर तहसीलदार की भूमिका को संदिग्ध माना है। जिसके चलते वल्लभनगर तहसीलदार की भूमिका की मामले में जांच होगी। | udaipur latest news | udaipur ACB trap | Revenue Inspector | vallabhnagar udaipur | Bribe | corruption in Revenue department | ACB Udaipur | udaipur news latest | breaking news udaipur
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी स्पेशल यूनिट कार्यालय उदयपुर को परिवादी ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि परिवादी की राजस्व ग्राम राणाकुई, पटवार हल्का गोटिपा, तहसील वल्लभनगर में करीब पांच बीघा कृषि भूमि स्थित है। सेग्रिगेशन कार्यवाही के दौरान त्रुटिवश उक्त भूमि की किस्म बारानी तृतीय के बजाय भवन दर्ज रिकॉर्ड हो गई थी। जिसकी शुद्धि हेतु परिवादी ने प्रार्थना पत्र तहसीलदार वल्लभनगर के समक्ष पेश किया था, जिस पर तहसीलदार ने जांच के लिए सम्बंधित पटवारी पटवार मण्डल गोटिपा को भेजा। परिवादी के उक्त भूमि शुद्धिकरण करने के एवज में रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह राणावत द्वारा 15000 रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। udaipur ACB arrest Revenue Inspector vallabhnagar udaipur for taking Bribe
आरआई ने कहा तहसीलदार साहब से काम करवा दूंगा, 15000 लगेंगे
एसीबी ने एडि.एसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह के रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह द्वारा परिवादी से उसकी उक्त भूमि की किस्म भवन के बजाय किस्म बारानी तृतीय का शुद्धिकरण आदेश तहसीलदार से करवाकर अपनी आरपीजी आईडी से अपलोड कर शुद्धिकरण दर्ज करने और इसकी एवज में 15 हजार रूपए रिश्वत मांगी गयी।
रिश्वत राशि मांग सत्यापन की पुष्टि होने से आज एसीबी टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुये रेवेन्यू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह राणावत को परिवादी से 15000 रूपए रिश्वत वसूलते हुए गिरफ्तार किया है। रेवेन्यू इंस्पेक्टर द्वारा उक्त शुद्धिकरण आदेश तहसीलदार वल्लभनगर से करवाने की बात कहते हुये रिश्वत मांगी गयी थी। ऐसे में एसीबी ने वल्लभनगर तहसीलदार की भूमिका को संदिग्ध माना है और उनकी भूमिका की भी जांच होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


