AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी: पूरा परिसर खाली कराया

Lucky Jain by Lucky Jain
March 30, 2026
Reading Time: 1 min read
Bomb Threat at Udaipur Court Entire Complex Evacuated


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस और बम निरोधक दस्ते से कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की ली तलाशी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में कोर्ट चौराहा स्थित जिला एवं सेशन न्यायालय को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी भरा ईमेल आने पर पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वकीलों ने स्वतः ही कोर्ट परिसर खाली करना शुरू किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी, मय जाब्ता पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली। गनीमत रही कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। udaipur news live | Bomb Threat at Udaipur Court campus | udaipur court news | Udaipur Court Bomb Threat | Bomb Threat | udaipur latest news | udaipur live breaking news | udaipur update in hindi | udaipur breaking news | udaipur news breaking | udaipur news latest | udaipur news

जानकारी के अनुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश के कार्यालय में सोमवार सुबह 6.32 पर एक ईमेल आया। ईमेल में धमकी लिखी थी कि कोर्ट परिसर में दोपहर एक बजे 5 बॉम ब्लास्ट होंगे। कार्यालय खुलने पर जब कार्यालय के कर्मचारियों ने ईमेल देखा तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश को इसकी सूचना दी। जिसके बाद न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के जरिए वकीलों को कोर्ट परिसर खाली करने के निर्देश दिए और पुलिस को सूचना करवाई Bomb Threat at Udaipur Court: Entire Complex Evacuated; Bomb Squad Conducting Investigation

Bomb Threat at Udaipur Court Entire Complex Evacuated

सोमवार होने से बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर में मौजूद थे

सोमवार होने से पूरे कोर्ट परिसर वकीलों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने वकीलों की मदद से पूरा कोर्ट परिसर खाली करवाया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा छान मारा। एहतियातन फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में दोपहर करीब 1 बजे बम ब्लास्ट की धमकी लिखी थी। ईमेल मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गयी और पूरा परिसर खाली करवाया गया है। सोमवार होने से कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। ऐसे में वकीलों ने मिलकर कोर्ट में आए सभी लोगों से अपील की कि वे धीरे-धीरे परिसर से बाहर आ जाएं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBomb ThreatBomb Threat at Udaipur Court campuslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur breaking newsUdaipur Court Bomb Threatudaipur court newsudaipur latest newsUdaipur Live Breaking NewsUdaipur newsudaipur news breakingudaipur news latestudaipur news liveudaipur news updateudaipur update in hindi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .