एनएचएआई ने लिया शुल्क बढ़ाने का निर्णय
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई ) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की लागू फीस को मौजूदा 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये करने की घोषणा की है। बढ़ी हुई फीस 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। 15 अगस्त 2025 को फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च किया गया था। udaipur news FASTag | udaipur FASTag annual pass | FASTag annual pass fee increase | udaipur news FASTag Annual Pass | FASTag Annual Pass national news | NHAI increases FASTag Annual Pass fee
संशोधित दर वैध फास्टैग वाले पात्र गैर व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगी, जो राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर लगभग 1150 टोल प्लाजा पर वार्षिक पास सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। फास्टैग वार्षिक पास से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। एक बार का शुल्क भुगतान एक वर्ष की वैधता या 200 टोल प्लाजा को पार करने के लिए मान्य होता है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है। FASTag annual pass fee increase | udaipur FASTag annual pass | increases FASTag Annual Pass fee
फास्टैग वार्षिक पास का उपयोग तेजी से बढ़ रहा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार फीस में यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क(दर निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। मौजूदा समय में 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, निजी वाहन मालिकों के बीच फास्टैग वार्षिक पास का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


