वाहन में एलपीजी के करीब 150 सिलेंडर रखे हुए थे
अजमेर,एआर लाइव न्यूज। किशनगढ़-अजमेर हाइवे पर शनिवार को गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट गया। इससे हाइवे पर सिलेंडर बिखर गए। गनीमत यह रही कि एक भी सिलेंडर फटा नहीं। इस वाहन में एलपीजी के करीब 150 सिलेंडर रखे हुए थे। udaipur lpg crisis update | LPG crisis | LPG cylinder truck overturned | lpg update | udaipur lpg crisis
किशनगढ़ टोल नाके के पास शनिवार को चिड़िया बावड़ी क्षेत्र से हाइवे से गुजर रहा एक ट्रक अचानक बीच हाइवे पर पलट गया। पलटी खाते ही ट्रक में भरे हुए गैस सिलेंडर बीच रोड पर बिखर गए। इससे यातायात भी प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। इसमें चालक घायल हो गया।
अचानक हाइवे के बीच लुड़क रहे सिलेंडर देख कई वाहन चालकों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने वाहन दूर ही रोक लिए। इस दौरान राहगिरों व क्षेत्र के कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए हाइवे पर बिखरे गैस सिलेंडर को रोड से हटाकर साईड में रखे। मदनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। LPG crisis | LPG cylinder truck overturned | udaipur lpg crisis | lpg crisis rajasthan | LPG Cylinder News
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


