एआर लाइव न्यूज ने प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया था
उदयपुर के डीएसपी सिटी ईस्ट की वृत स्पेशल टीम की रिश्वतखोरी के प्रकरण को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया और वृत स्पेशल टीम के गठन को ही अनुचित माना
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) सिटी ईस्ट की वृत स्पेशल टीम के मासिक बंधी वसूलने (रिश्वतखोरी) के खुलासे के बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है और इस प्रकार से गठित की गयी वृत स्पेशल टीम को अनुचित करार दिया है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों में 17/2019 के आदेश के तहत नियमानुसार एसपी द्वारा गठित की गयी जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के अलावा वृत, रेंज या अन्य स्तर पर गठित की गयी स्पेशल टीमों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के आदेश जारी किए हैं। | udaipur acb news latest | rajasthan police order to dissolve all special police team formed by deputy sp and other level
पुलिस मुख्यालय एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल द्वारा जारी आदेशों की पालना में उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने भी इसे गंभीरता से लेकर सभी एडि.एसपी, डीएसपी (वृत्ताधिकारी या डिप्टी एसपी) और थानाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेशों में एसपी योगेश गोयल ने स्पष्ट लिखा है कि आपराधिक एवं अन्य सूचना एकत्रित करने के लिए जिला विशेष टीम डीएसटी का गठन पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश संख्या 17/2019 के तहत किया जाता है। लेकिन ऐसा देखा गया है कि कुछ डिप्टी-एसपी या अन्य स्तर पर स्पेशल टीमों का गठन अपने-अपने स्तर पर किया गया है, जो अनुचित और आदेशों की अवहेलना है। | rajasthan police | special police team | udaipur deputy sp city east | udaipur acb | ACB trap in udaipur | udaipur police
स्पेशल टीम तत्काल प्रभाव से भंग कर संबंधित पुलिसकर्मियों को थाने पर रवाना करें
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ डिप्टी एसपी अपने स्तर पर स्पेशल टीम का गठन करने के लिए एसपी कार्यालय की सहमति के बिना ही डिप्टी सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों से जाप्ता डिप्टी ऑफिस में अटैच कर लेते हैं, जो कि अनुचित है। एसपी ने आदेश दिए हैं कि यदि किसी डिप्टी-एसपी या किसी अन्य स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया हुआ है तो उसे तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए और संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके मूल थानों पर रवाना किया जाए। udaipur | udaipur news | udaipur latest news | udaipur breaking
क्लिक कर यह भी पढ़ें : एसीबी डिप्टी-एसपी से भी करेगी पूछताछ, क्यों किया इस टीम का गठन
डीएसपी पर भी आ सकती जांच की आंच? तीन पुलिसकर्मी अभी भी फरार, गिरफ्तार कांस्टेबल निलंबित
क्लिक कर यह भी पढ़ें : डिप्टी सिटी ईस्ट की वृत स्पेशल टीम मासिक बंधी लेते पकड़ी गयी
एसीबी ट्रेप: डीएसपी की वृत स्पेशल टीम रिश्वत लेते पकड़ी गयी, मासिक बंधी लेता कांस्टेबल गिरफ्तार
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

