AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बुखार, खांसी, एलर्जी की कई दवाइयां अमानक घोषित: बाजार से हटाने के निर्देश जारी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 13, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan Drug Control Commissionerate order to Remove Substandard medicine from the Market


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में उपचार में उपयोग हो रही बुखार, खांसी, एलर्जी या सूजन की कई दवाइयां अमानक पायी गयी हैं। राजस्थान औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने राज्यभर में अलर्ट जारी करते हुए संबंधित दवाओं का स्टॉक बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। rajasthan news | Food Safety and Drug Control Commissionerate order to Remove Substandard medicine from the Market

ड्रग कंट्रोलर के अनुसार 16 से 28 फरवरी के बीच लिए गए सैंपलों की जांच में कई दवाओं में आवश्यक घटक नहीं मिले हैं। इनमें ज्यादातर दवाएं बुखार, खांसी, एलर्जी, दर्द, सूजन जैसी बीमारियों के इलाज में उपयोग हो रही हैं। इनमें टैबलेट के साथ कफ सिरप भी शामिल हैं। इन दवाओं को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित किया गया है। जिन दवाओं के सैंपल जांच में फेल हुए हैं, उन्हें तत्काल बाजार से हटाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। rajasthan news | Food Safety and Drug Control Commissionerate | Substandard medicine | Health department | Drug Control Commissionerate|

नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित दवाएं

नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित दवाओं में Ibuprofen and Paracetamol टैबलेट, Ambroxol Hydrochloride, Terbutaline Sulphate & Guaiphenesin Syrup, Aceclofenac and Paracetamol टैबलेट, Hydroxyzine Hydrochloride SR Tablets 25 mg, Paracetamol 650 mg तथा Propoxur Sulphanilamide and Cetrimide powder शामिल हैं। इनमें से कुछ दवाएं एम/एस पार्थ फॉर्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड, गेगल (अजमेर), सिपको लिमिटेड, इंदौर (मध्य प्रदेश), एसटोनिया लैब, पंचकुला (हरियाणा), एथीकेयर लेबोरेटरीज, जम्मू, जिनेका हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार (उत्तराखंड) और विवेक फार्मा केम, आमेर (जयपुर) द्वारा निर्मित हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDrug Control CommissionerateFood Safety and Drug Control Commissioneratelatest news in hindiRajasthanrajasthan Drug Control Commissioneraterajasthan newsSubstandard medicineudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .