AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजसमंद झील की पाल का हो संरक्षण, गोमती नदी से हटे अतिक्रमण : सांसद महिमा कुमारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 12, 2026
Reading Time: 1 min read
mp mahima kumari mewar news rajsamand Rajsamand Lake protection


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय पर्यटन मंत्री को सांसद ने बतायी मौजूदा स्थिति

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर राजसमंद झील के संरक्षण सहित पर्यटन व पुरा महत्व से जुड़ों विषयों की तरफ उनका ध्यान दिलाया। mp mahima kumari mewar rajsamand news

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पर्यटन मंत्री को बताया कि लंबे समय से रख रखाव के अभाव में ऐतिहासिक राजसमंद झील की पाल, उससे जुड़े स्मारक संकट की स्थिति में है। जगह जगह झील की पाल कमजोर हो चुकी है और कुछ जगह पाल में कटाव भी नजर आने लगा है। पाल में कई जगह पेड़ पौधे उगने से पाल की संरचना को नुकसान पहुंचा रहे है। इससे भविष्य में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। पाल का उच्च स्तरीय तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए। mp mahima kumari mewar rajsamand news

नौ चौकी की पाल पर लगे शिलालेख के संरक्षण की जरूरत

पर्यटन मंत्री को सांसद ने बताया कि राजसमंद झील किनारे नौ चौकी की पाल पर लगे प्राचीन कई शिलालेख की स्थिति भी खराब है। पूर्व में असावधानी पूर्वक की गई सफाई के कारण शिलालेख पर लिखे अक्षरों को क्षति पहुंची है। शिलालेख का वैज्ञानिक संरक्षण कराया जाए और झील एवं उससे जुड़े स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व की ऐतिहासिक विरासत एवं पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत शामिल किया जाए। rajsamand lake news mahima kumari

झील की प्रमुख जल आवक गोमती नदी की स्थिति पर भी जतायी चिंता

राजसमंद झील में जल आवक के प्रमुख स़्त्रोत गोमती नदी के प्रवाह क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण की तरफ भी सांसद ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान दिलाया। सांसद ने कहा कि गोमती नदी के बहाव क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण से राजसमंद झील के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। गोमती नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newsEncroachments in the Gomti River flow areaGomti River rajsamand lakelatest news in hindiMP Mahima Kumari Mewarmp mahima kumari mewar news rajsamandRajsamand Lake needs protectionrajsamand lake newsrajsamand lake news mahima kumariRajsamand MP Mahima Kumari MewarUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .