उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच रसोई गैस सप्लाई पर बड़ा असर पड़ता नजर आ रहा है। असर उदयपुर में भी नजर आने लगा है। हर कोई गैस टंकी की बुकिंग की जद्दोजहद में नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा मारामारी कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर हो रही है। हालांकि उदयपुर जिला प्रशासन घरेलू गैस सिलैंडर का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा है। LPG crisis in udaipur: Congress protest, officials visit gas plants and people struggling for cylinder booking
गैस सिलेंडर को लेकर बन रही स्थिति को लेकर आज गुरूवार को जिला कलेक्टरी के बाहर शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जनता की मांग के अनुरूप जनता के लिए गैस सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उदयपुर में बड़े स्तर पर गैस सिलेंडर की कालाबारी बढ़ने के साथ मजबूरी में लोगों से मुंह मांगा पैसा वसूला जा रहा है। लोगों को ऑन लाइन गैस की टंकी बुकिंग में भी परेशान होना पड़ रहा है। LPG shortage in udaipur | Congress protest | udaipur officials visit gas plants | people struggling for cylinder booking |

साकरोदा स्थित बीपीसीएल गैस प्लांट पहुंचे कलेक्टर नमित मेहता
जिला कलेक्टर नमित मेहता गुरूवार को साकरोदा स्थित बीपीसीएल गैस प्लांट देखने पहुंचे। उन्होंने यहां गैस की मांग और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बीपीसीएल के स्थानीय अधिकारियों ने कलेक्टर के सामने दावा किया कि आवश्यकता अनुसार रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य है। बीपीसीएल के स्थानीय अधिकारियों से चर्चा के बाद कलेक्टर ने कहा कि जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य है। आमजन को किसी भी प्रकार से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
जिला रसद अधिकारी के अनुसार उदयपुर जिले में कुल 44 गैस वितरक फर्म कार्यरत हैं। जिनमें एचपीसीएल के 8, बीपीसीएल के 18 और आईओसीएल के 18 वितरक शामिल हैं। जिले में कुल 6 लाख 73 हजार 99 घरेलू गैस कनेक्शन धारक हैंए जिनमें 3 लाख 63 हजार 142 उज्ज्वला योजना तथा 3 लाख 9 हजार 957 सामान्य उपभोक्ता शामिल हैं।
होटल, रेस्टारेंट, नाश्ता सेंटर सबसे ज्यादा प्रभावित : विवाह समारोह वाले परिवारों की चिंता भी बढ़ी
कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई बंद होने से होटल, रेस्टारेंट और नाश्ता सेंटर जैसे व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे है। उदयपुर में कई व्यवसायियों ने गैस की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक गतिविधि को कम कर दिया है। इसके अलावा जिन परिवारों में विवाह समारोह की तैयारियां चल रही है, उन परिवारों में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


