विधायक दल की बैठक में बोले सीएम: विधायकों पर तीसरी आंख भी है इसलिए आप लोग ध्यान रखें
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मंगलवार को विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक ली। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार के दो साल के कार्यकाल से किसी प्रकार की एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। उन्होंने विधायकों और मंत्रियों से कहा कि 5 साल में 200 विधानसभाओं तक जाना है। सीएम ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अच्छे परफार्मेंस करने वाले विधायकों की सराहना भी की। Udaipur news cm bhajan lal sharma bjp mla meeting jaipur
विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायको से कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र की जनता के बीच में 8 से 10 घंटे रह कर काम करें। आप लोगों ने जो मांगा है वो हमारी सरकार ने दिया है। सबसे सुखद बात है कि दो साल में सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी बिलकुल नहीं है। आप सभी फिल्ड में जाकर सरकारी योजनाओं से आम जनता को जोड़ें और राज्य सरकार की बजट योजनाओं की जानकारी भी आम जन तक पहुंचाएं। Udaipur news cm bhajan lal sharma bjp mla meeting jaipur
जनप्रतिनिधियों को व्यवहार और कार्यशैली को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए
मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि विधानसभा में उनके कामकाज पर बराबर नजर रखी जाती है, विधायकों पर तीसरी आंख भी है। इसीलिए जनप्रतिनिधियों को अपने व्यवहार और कार्यशैली को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। बैठक में राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई ।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


