AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आयकर कार्रवाई: 62 रेस्टोरेंट द्वारा 408 करोड़ की बिक्री छुपाने का खुलासा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 10, 2026
Reading Time: 1 min read
Income Tax Department survey


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आयकर विभाग ने एआई की ली मदद: टर्नओवर छिपाने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ देशभर में चला अभियान

नई दिल्ली,एआर लाइव। आयकर विभाग द्वारा 8 मार्च को राजस्थान के उदयपुर सहित अन्य शहरों और 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट्स पर एक साथ किए गए आयकर कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक स्तर पर इस सर्वेक्षण में करीब 408 करोड़ रुपये की बिक्री आय छुपाने का खुलासा हुआ है। इस संबंध में जांच आगे जारी है। आय (टर्नओवर) छुपाने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा देशभर में अभियान स्तर पर सर्वे और सर्च कार्रवाई की जा रही है। Udaipur news IT raid

वित्‍त मंत्रालय के अनुसार आयकर विभाग ने नवंबर 2025 में खाद्य एवं पेय क्षेत्र में कर चोरी के पैटर्न से संबंधित जांच की। इस दौरान पाया गया कि कई रेस्टोरेंट वास्तविक बिक्री को छिपाने के लिए बड़ी संख्या में बिलों को हटाने तथा अन्य प्रकार के बदलाव करने में लगे हुए थे। Udaipur news IT raid

खाद्य एवं पेय क्षेत्र के लगभग 1.77 लाख रेस्टोरेंट के लेन-देन संबंधी आंकड़ों का सही तरीके से विश्लेषण AI सक्षम विश्लेषणात्मक उपकरणों की सहायता से किया गया। इन आंकड़ों की तुलना उनके आयकर रिटर्न में घोषित आय से की गई। विश्लेषण से बड़े पैमाने पर आय की कम रिपोर्टिंग का खुलासा हुआ।

कुछ लेन देन को रिपोर्ट की गई बिक्री से बाहर रखा गया

कुछ मामलों में दर्ज की गई बिक्री वित्तीय खातों या दाखिल किए गए कर से मेल नहीं खाती पायी गयी और कुछ लेन देन को रिपोर्ट की गई बिक्री से बाहर रखा गया भी पाया गया था। इसके परिणामस्वरूप 8 मार्च 2026 को 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट पर देशव्यापी सर्वेक्षण किया गया। प्रारंभिक स्तर पर इस कार्रवाई में करीब 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाने का खुलासा सामने आया है। इस संबंध में जांच आगे जारी है।

करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 139(8A) के अंतर्गत अद्यतन रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहले चरण में पहचान किए गए 63,000 रेस्तरांओं को ई-मेल और संदेश भेजे जाएंगे, जिनसे 31 मार्च 2026 से पहले अपने रिटर्न अपडेट करने का अनुरोध किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newsIncome Tax Department newsIncome Tax Department saksham nudge campaignIncome Tax Department survey 62 restaurants in 46 cities across 22 statesIncome Tax Department: Disclosure of concealment of sales worth Rs 408 croreIncome Tax search in udaipurincome tax search operationlatest news in hindiMinistry of Financenational newsRajasthanrajasthan newssaksham nudge campaignudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .