AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कुंभलगढ़ व टॉडगढ़ -रावली अभयारण्य : दो नए सफारी मार्ग बनेंगे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 10, 2026
Reading Time: 1 min read
kumbhalgarh and todgarh ravali sanctuaries


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा में वन राज्य मंत्री ने दी जानकारी

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। कुंभलगढ़ एवं टॉडगढ़- रावली अभयारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो नए सफारी मार्ग प्रस्तावित हैं। जिनमें कालीघाट से भीलभेरी और फुलास से गोरम घाट शामिल हैं। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। Udaipur news Kumbalgarh Tiger Reserve

वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विधायक हरी सिंह रावत के सवाल के जवाब में बताया कि वर्तमान में कुंभलगढ़ अभयारण्य में 2 सफारी मार्ग बीड़ की भागल से आरेट का फाटक तथा रणकपुर से मुछाला महावीर घाणेराव विद्यमान हैं। इसी प्रकार टॉडगढ़ रावली में भी प्लेनी से मोडिया रावली एवं गोमथड़ा से गोरम घाट तक 2 सफारी मार्ग हैं। सदस्य द्वारा पैंथर सफारी के लिए कोई नया मार्ग सुझाये जाने पर परीक्षण के उपरांत भविष्य में वहां सफारी गेट खोलने का प्रयास किया जाएगा। Udaipur news Kumbalgarh Tiger Reserve

कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व परियोजना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन

मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा अगस्त 2023 में कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व परियोजना को मंजूरी के बाद राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में आगे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व के गठन के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तकनीकी समिति की बैठक 4 अगस्त 2023 को आयोजित हुई। जिसके अनुमोदन के बाद 24 अगस्त 2023 को कुंभलगढ़ बाघ परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी की गई। इसके पश्चात क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट एवं बफर क्षेत्र के चिह्निकरण के लिए 24 जुलाई 2024 को 11 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी ने 24 अक्टूबर 2024 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर 23 जून 2025 को मुख्यमंत्री अध्यक्षता में आयोजित राज्य वन्यजीव मण्डल की बैठक में चर्चा की गई।

एनटीसीए द्वारा प्रस्तावित टाइगर रिजर्व की चौड़ाई को बढ़ाने की सिफारिश की गई है

11 अक्टूबर 2025 को एक्सपर्ट कमेटी के अनुमोदन के उपरांत कुंभलगढ़ बाघ परियोजना के कोर क्षेत्र का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया। केंद्र सरकार एवं एनटीसीए से प्राप्त आक्षेप की पूर्ति कर 24 फरवरी 2026 को प्रतिउत्तर एनटीसीए को दोबारा प्रेषित किए गए हैं। एनटीसीए द्वारा प्रस्तावित टाइगर रिजर्व की चौड़ाई को बढ़ाने की सिफारिश की गई है। इसके लिए राजसमंद, पाली तथा ब्यावर जिलों में भूमि चिह्नित कर ली गई है।

वन विभाग द्वारा इन भूमि को वन विभाग के नाम स्थानांतरित करने के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है। इससे पहले विधायक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने बताया कि कुंभलगढ़ एवं टॉडगढ़ रावली अभयारण्‍य को सम्मिलित करते हुए कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व घोषित किये जाने संबंधी सैद्धान्तिक स्‍वीकृति 24 अगस्त 2023 को राष्‍ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: Bhilbherigoram ghatKumbalgarh and Todgarh Ravali SanctuariesKumbalgarh Tiger ReserveKumbalgarh Tiger Reserve ProjectKumbhalgarh and Todgarh Ravali Sanctuarieslatest news in hindiNational Tiger Conservation Authority (NTCA)udaipur news updateकुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व परियोजनाकुंभलगढ़ टॉडगढ़ रावली अभयारण्य

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .