- बाइक सवार युवकों ने कार सवार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया गंभीर घायल
- एक ही जगह दो तरह के लोग : एक राहगीर ने मारा, दूसरे राहगीर ने हॉस्पिटल पहुंचाकर बचाया
उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र नाइयों का गुड़ा में रविवार देर रात रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया। जहां साइड नहीं देने की मामूली बात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी। कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक को साइड नहीं दी तो गुस्साए बाइक सवार युवकों ने बीच रास्ते कार रूकवाकर गालीगलौज करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। बाइक सवार युवकों के चाकू से किए ताबड़तोड़ वार से कार सवार युवक गंभीर घायल हो गए है। Udaipur latest news
जानकारी के अनुसार मादा निवासी विष्णु पत्र बाबूलाल मेघवाल और जोगियों का गुड़ा निवासी भरत पुत्र भंवरलाल गमेती कार से उदयपुर से गोगुंदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ईसवाल से गोगुंदा की ओर जा रहे रहे बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में साइड लेकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कार ने इन बाइक सवार युवकों को साइड नहीं दी, इस पर विवाद शुरू हो गया। Udaipur latest news
गालीगलौज से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गयी कि बाइक सवार युवकों ने कार को जबरन बीच रास्ते रूकवाया और कार सवार युवकों विष्णु और भरत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले में विष्णु के सिर, कान के पीछे और पीठ पर गंभीर घाव लग गए, जबकि भरत के सिर, हाथ और नाक पर चाकू के वार किए गए। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
दूसरे राहगीर बाइक सवार ने घायल दोनों युवकों की मदद की
घटनाक्रम बीच रास्ते हुआ। दोनों युवकों को घायल कर आरोपी फरार हो गए थे। तब पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार दुर्गेश गमेती ने दोनों युवकों को गंभीर घायल हालत में देखा तो उसने दोनों को स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी श्याम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल होने पर दोनों युवकों को एमबी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। अभी दोनों एमबी हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने और तलाश में जुटी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


