उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सायरा में रोयड़ा के कड़ेचावास गांव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे खेत में फसल को पानी पिला रहे ग्रामीण पर तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। भालुओं ने ग्रामीण को घेरकर उसके चेहरे को बुरी तरफ नोंच डाला। हमले में ग्रामीण के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आयी हैं। ग्रामीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े तो तीनों भालू जंगल की ओर भाग गए। Udaipur News bear attack on Man in sayra udaipur. Man v/s Wild. man-animal conflict
यह क्षेत्र कुंभलगढ़ अभयारण्य से काफी नजदीक हैं, ऐसे में भालुओं के अभयारण्य से गांव की तरफ आने की आशंका जतायी जा रही है, ग्रामीणों ने गंभीर घायल 40 वर्षीय प्रेम सिंह राजपूत को हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन अधिकारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रेम सिंह को गंभीर हालत में उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। Udaipur News bear attack
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने कहा रात को अकेले न निकलें
खेत में पानी पिला रहे ग्रामीण पर तीन भालुओं के अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा खेत में पानी पिलाने रात को ही जाना होता है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात में अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गांव में एक युवक पर तीन भालुओं ने हमला किया था। तीन भालुओं के झुंड का अक्सर गांव की तरफ मूवमेंट रहता है। ग्रामीणों ने कहा खेतों में पानी पिलाने रात को जाना होता है, ऐसे में कब तक हम घर में बैठ सकते हैं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की वन विभाग से मांग की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


