AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गर्मी: बीकानेर से भी चित्तौड़ का तापमान ज्यादा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 2, 2026
Reading Time: 1 min read
happy holi wishes by the digvi enterprises badgaon udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश भर में दिन का तापमान अभी से 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश भर में गर्मी का असर तेज हो गया है। स्थिति यह है कि मेवाड़ के चित्तौड़ का तापमान अभी से ही बीकानेर से भी ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में चित्तौड़ के और ज्यादा तपने की संभावना नजर आ रही है। Weather for Rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। एक दिन पूर्व प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। अहम बात यह है कि चित्तौड़ में दिन का तापमान गर्म जिलों में शामिल बीकानेर से भी ऊपर पहुंच चुका है। बीकानेर में दिन का तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि चित्तौड़ में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। यह स्थिति तब है जब गर्मी का पूरा सीजन अभी बाकी है। उदयपुर में अधिकतम तापमान उदयपुर 32.0 पर पहुंच चुका है। Weather for Rajasthan

happy holi wishes by sanjay sharma sarpanch badgaon udaipur

प्रदेश में अधिकांश जिलों में दिन का तापमान औसत से ऊपर आया

वर्तमान में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान औसत से ऊपर पहुंच चुका है। चित्तौड़ में दिन का तापमान औसत से 4.3 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है जबकि उदयपुर में 1.7 डिग्री। बाड़मेर 4.9, बीकानेर 5.5, चुरू 4.5, जयपुर 4.0, जैसलमेर 4.7, जोधपुर 4.3, कोटा 4.1, फलौदी 4.2, पिलानी 7.4,सीकर 4.5,जबकि श्रीगंगानगर में दिन का तापमान एक दिन पहले औसत से 5.5 अधिक दर्ज हुआ है।

happy holi wishes by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

राजस्थान के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान

अजमेर 32.7, अलवर 30.6, बाड़मेर 36.5, भीलवाड़ा 33.0, बीकानेर 34.4, चित्तौड़ 34.6, चुरू 33.6,जयपुर 32.2,जैसलमेर 34.7,जोधपुर 35.1,कोटा 33.4, फलौदी 34.5, पिलानी 33.7, सीकर 31.0 जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 31.4 दर्ज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newsimd jaipur mausam update newsimd weather newslatest news in hindirajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Rajasthan Weather ForecastUdaipur Weather Conditions TemperatureUdaipur Weather ForecastWeather alertWeather alert chittoorWeather chittoorWeather for Udaipur Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .