AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: 100 करोड़ रूपए के अफीम के पौधे और डोडाचूरा जब्त, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Lucky Jain by Lucky Jain
February 28, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan police antf team caught illegal opium farming in mandwa udaipur seized rs 100 crore opium plants and doda chura


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

50 बीघा खेत में हो रही थी अवैध अफीम की खेती

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में नशे के काला कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने 24 घंटों में लगातार दो बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रूपए से अधिक की अफीम, डोडाचूरा और एमडी ड्रग्स जब्त की है। खासबात है कि दोनों कार्रवाइयों में नशे के कारोबार का उत्पादन भी वहीं हो रहा था। जहां उदयपुर के मांडवा में टीम ने 50 बीघा खेत में अवैध रूप की जा रही अफीम की खेती पकड़ी है, तो वहीं जालोर में एमडीएमए ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। rajasthan police ANTF team caught illegal opium farming in mandwa udaipur, seized rs 100 crore opium plants and doda chura

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया पिछले 24 घंटे में एएनटीएफ की टीम ने छह कार्रवाई कर सिक्स लगाया है, इनमें दो कार्रवाई अहम हैं, जिन्हें ऑपेरशन अन्तःस्फोट और ऑपेरशन विष सर्जन नाम दिया गया।

ऑपेरशन अन्तःस्फोट, अफीम के 7 लाख पौधे जब्त

आईजी विकास कुमार ने बताया कि ऑपेरशन अन्तःस्फोट के तहत उदयपुर जिले के मांडवा में दबिश देकर अवैध रूप से लगाए गए अफीम के करीब 7 लाख पौधे जब्त किए गए हैं, यहां 50 बीघा में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। इनसे करीब एक हजार किलो अफीम और 188 क्विंटल डोडा-चूरा का उत्पादन होता। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।

उन्होंने बताया कि यहां 50 बीघा जमीन में अवैध रूप से अफीम उगाई गई थी। टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। कार्रवाई के अंदेशे पर तस्करों ने 30 बीघा में फैली अफीम की फसल काट ली थी और डोडे अलग कर लिए थे, तभी एएनटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी।

rajasthan police antf team caught illegal opium farming in mandwa udaipur seized rs 100 crore opium plants and doda chura

15 करोड़ का नशे का सामान जब्त

ऑपेरशन विष सर्जन के तहत जालोर के बागोड़ा में दबिश देकर एमडी फैक्ट्री लगाने का सामान और उपकरण जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में करीब 400 लीटर केमिकल जब्त किया गया है, जब्त केमिकल और उपकरणों की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस जगह एमडी की फैक्ट्री लगाने की साजिश थी। एमडी की डिमांड बढ़ने पर तस्कर अफीम तस्करी से एमडी ड्रग्स बनाने और उसकी तस्करी पर शिफ्ट हो रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsillegal opium farmingillegal opium farming in udaipurlatest news in hindiopium smugglingopium smuggling in udaipurRajasthanrajasthan newsrajasthan police ANTF teamrajasthan police ANTF team caught illegal opium farming in mandwa udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .