AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

हिंदुस्तान जिंक ने राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

Lucky Jain by Lucky Jain
February 28, 2026
Hindustan Zinc Launches State-of-the-Art STEM Labs in Bichchari and Zinc Smelter Government Schools


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित : राजस्थान के 76 से अधिक राजकीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान के 76 से अधिक राजकीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयन किया जा रहा है। कंपनी ने सोसाइटी फॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट के साथ मिलकर उदयपुर के बिछड़ी और जिंक स्मेल्टर के राजकीय स्कूलों में अत्याधुनिक इमर्सिव, टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड लर्निंग स्टेम लैब्स का उद्घाटन किया। Hindustan Zinc Launches State-of-the-Art STEM Labs in Bichchari and Zinc Smelter Government Schools

इस अवसर पर उदयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती ने कहा कि सीखने के लिए जिज्ञासा बहुत जरूरी है। हिंदुस्तान जिंक की यह पहल छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करेगी। खेल-खेल में और प्रयोगों के जरिए सीखने से बच्चों का आधार मजबूत होगा।

उद्घाटन के दौरान कुराबड़ ब्लॉक की सीबीईओ मीना शर्मा, बिछडी राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता बोरीवाल, जिंक स्मेल्टर राजकीय विद्यालय देबारी प्रधानाचार्य जसवंत राय, बिछडी प्रशासक धर्मी बाई, बिछडी पूर्व सरंपच कमल सिंह, पूर्व सरपंच बाबू सिंह, उपसरपंच दूल्हे सिंह देवडा, प्रकाश डांगी, वेदांता समूह सीएसआर हेड अनुपम निधि, स्मेल्टर देबारी एसबीयू डायरेक्टर जिंक विवेक यादव, रुचिका नरेश चावला, अपर्णा व्यास एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित थे।

लैब एडवांस्ड डिजिटल टूल्स, रिफर्बिश्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल और वर्चुअल रियलिटी से लैस

हिंदुस्तान जिंक ने तीन इमर्सिव स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स) लैब्स स्थापित की हैं, जिनका उद्धेश्य एक्सपीरिएंशियल और टेक-इनेबल्ड लर्निंग के जरिए सरकारी स्कूल की पढ़ाई को बदलना है। इनमें उदयपुर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिछड़ी, डबोक और जिंक स्मेल्टर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साथ ही राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्टेम लैब स्थापित है। हर लैब एडवांस्ड डिजिटल टूल्स, रिफर्बिश्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल और वर्चुअल रियलिटी जैसी इमर्सिव टेक्नोलॉजी से लैस है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .