रिटायर्ड आरएएस अधिकारी है कोठारी
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। फोटोग्राफी और चित्रकारी के क्षेत्र में सम्मानित एवं रिटायर्ड आरएएस अधिकारी उदयपुर के दिनेश कोठारी को देश की प्रतिष्ठित संस्था वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मानद सदस्य नियुक्त किया गया है। Dinesh Kothari Wildlife Photography
कोठारी के फोटोग्राफ देश की शीर्ष कला संस्थाओं ललित कला अकादमी, इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट, बॉम्बे आर्ट सोसाइटी तथा उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी में प्रदर्शित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग राजस्थान एवं कई विदेशी संस्थाओं द्वारा भी कोठारी की कृतियों को पुरस्कृत किया जा चुका है। Dinesh Kothari Wildlife Photography
ग्रामीण परिवेश से जुड़े कई फोटो भी क्लिक किए है कोठारी ने
हाल ही में आयोजित बेस्ट ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में भी कोठारी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्हें सिल्वर मेडल और ई मेरीट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कोठारी ने ग्रामीण परिवेश से जुड़े ऐसे कई फोटो क्लिक किए है जिनको काफी सराहना भी मिली और ऐसे फोटोग्राफ के आधार पर कोठारी को सम्मानित भी किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


