उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर देवरकोंडा और एक्टरेस रश्मिका मंदाना शादी के लिए आज सोमवार को उदयपुर पहुंच गए हैं। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। इससे पहले शादी की सभी रस्में भी यहीं निभायी जाएंगी। मेहमानों का 24 फरवरी से आना शुरू हो जाएगा। South film stars Vijay and Rashmika reach Udaipur for their wedding
रश्मिका सोमवार सुबह करीब 10 बजे फ्लाइट से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची और सीधे होटल के लिए रवाना हो गयी। इसके 15 मिनट बाद विजय देवरकोंडा ने दूसरी फ्लाइट से उदयपुर लैंड किया। उदयपुर में शादी के बाद इनका 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


