AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में अब कुल 18 लाख 4 हजार 151 मतदाता

Lucky Jain by Lucky Jain
February 21, 2026
Udaipur has now 1804151 voters SIR 2026 complete in udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिला निर्वाचन अधिकारी ने साझा की जानकारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उदयपुर जिले की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन गत 16 दिसंबर को किया गया था, जिसमें जिले में कुल 17 लाख 66 हजार 592 मतदाता दर्ज थे। जो विभिन्न आपत्तियों एवं दावों के निस्तारण के बाद बढ़कर 18 लाख 4 हजार 151 हो गए है। Udaipur has now 1804151 voters: SIR 2026 complete in udaipur rajasthan

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गत 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक गणना चरण पूरा किया गया। 16 दिसंबर को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया गया। 16 दिसंबर से 15 जनवरी की अवधि में दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं।

उदयपुर जिले में कुल 41 हजार 295 फॉर्म-6/6ए (नाम जोड़ने हेतु), 3 हजार 736 फॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु) तथा 8 हजार 367 फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की सूचियां फॉर्म-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी में तैयार कर प्रतिदिन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गईं तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी साझा की गईं। यह सूचनाएं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in/ और https://voters.eci.gov.in/ पर भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई।

929962 पुरुष, 874172 महिला तथा 17 ट्रांसजेंडर मतदाता

16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया गया। इसके उपरांत जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।
अंतिम प्रकाशन के अनुसार उदयपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 4 हजार ए 151 हो गई हैए जो कि प्रारूप सूची की तुलना में 2.13 प्रतिशत अधिक है। इनमें 9 लाख 29 हजार 962 पुरुष, 8 लाख 74 हजार 172 महिला तथा 17 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन ईपीआईसी सर्च के माध्यम से भी कर सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन प्रक्रिया जारी रहेगी

कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। इसके लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाइन या संबंधित बीएलओ के माध्यम से भरे जा सकते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .