यूडीए की ईसवाल व अंबेरी में कारवाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आज शनिवार को शहर से सटे राजस्व ग्राम ईसवाल व अम्बेरी में हो रहे अवैध व्यवासयिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। ईसवाल में होटल जबकि अंबेरी में पांच मंजिला निर्माण हो रहा था। UDA seized two hotels and one five-storey building
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम ईसवाल हाल ही में प्राधिकरण क्षैत्राधिकार में शामिल किया था। यहां आराजी संख्या 2093, 3023/2092, 3025/2094, 2107, 2108, 2112 भूमि पर बहुमंजिला दो बड़े बड़े होटल का निर्माण किया जा रहा था। नोटिस जारी करने पर जवाब में निर्माणकर्ता अनिल कुमार व्यास द्वारा भूमि को आवासीय दर्ज होना बताया गया। बिना भू उपायोग परिवर्तन और बिना स्वीकृति के बहुमंजिला होटल का निर्माण करवाया जा रहा था। काम रूकवाने के बावजूद निर्माण जारी रखने पर यूडीए ने निर्माणाधीन दोनों होटल बिल्डिंग को सीज कर दिया। UDA seized two hotels and one five-storey building

पूर्व में यूडीए ने काम भी रूकवाया
राजस्व ग्राम अम्बेरी के आराजी संख्या 3372/283, 384 से 301 प्राधिकरण के अनुमोदित प्लान के भुखण्ड संख्या 75 से 81 में भूखंड संख्या 79, 80 पर बिना सक्षम स्वीकृति के पांच मंजिला (जी+4) भवन और भूखंड संख्या 81 पर स्विमिंग पूल बना दिया गया। शिकायत मिलने पर पूर्व में यूडीए ने काम रूकवा कर निर्माणकर्ता भूरीलाल सिंघवी को नोटिस जारी किया। निर्माणकर्ता द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं करने पर इस निर्माणाधीन भवन को भी सीज कर दिया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


