उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इंदिरा आईवीएफ और इंदिरा एंटरटेनमेंट के संस्थापक डॉ.अजय मुर्डिया के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरूवार को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विक्रम भट्ट के आज शाम तक जेल से रिहा होने की संभावना है। वहीं श्वेतांबरी 13 फरवरी को मिली अंतरिम जमानत पर पहले ही जेल से बाहर आ चुकी हैं। Vikram Bhatt gets bail from Supreme Court: SC says it is commercial dispute
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा यह मामला कॉमर्शियल ट्रांजेक्शन से उत्पन्न हुए विवाद का है। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पार्टियों को इस पेमेंट विवाद को सुलझाने की संभावना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट मीडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केन्द्र) के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश विक्रम भट्ट के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। क्यों कि विक्रम भट्ट की तरफ से इस विवाद में शुरूआत से ही यही तर्क दिया जा रहा था कि यह एक सिविल मैटर है।
गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2025 को उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पूरी होने पर 16 दिसंबर को इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। विक्रम भट्ट तब से उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।
क्लिक कर यह भी पढ़ें:-
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


