उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली विश्वविद्यालय में अंतर-संस्थागत खेल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स सिनैप्स 2026 का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, टीम भावना एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। udaipur Geetanjali University Sports Synapse 2026
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. राकेश कुमार व्यास ने की। समारोह में जीएमसीएच की डीन डॉ. संगीता गुप्ता, स्नातकोत्तर अध्यनन डीन डॉ. अरविंद यादव, गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. विजयम्मा अजमेरा, गीतांजली डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एम, बालाजी, गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी प्राचार्य डॉ. पल्लव भटनागर, संयुक्त कुलसचिव भूपेंद्र जैन, गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. आलोक रावत, स्कूल ऑफ नर्सिंग प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ;प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न घटक संस्थानों के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग से आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

अपने संबोधन में कुलपति डॉ. व्यास ने शिक्षा में खेलों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि खेल एवं क्रीड़ाएं अकादमिक शिक्षा के समान ही महत्वपूर्ण हैंए क्योंकि वे विद्यार्थियों में अनुशासनए नेतृत्व क्षमताए धैर्यए टीम भावना और समग्र स्वास्थ्य का विकास करती हैं। स्पोर्ट्स सिनैप्स 2026 का उद्देश्य महाविद्यालयों के मध्य सहयोग को सुदृढ़ करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु सशक्त मंच प्रदान करना है।


