ग्रामीण विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने उमरड़ा पंचायत क्षेत्र में यूरेनियम के खनन को लेकर स्थिति साफ करने की तरफ राज्य सरकार का ध्यान दिलाया। फूलसिंह मीणा ने सरकार से मांग की कि उमरड़ा में यूरेनियम खनन को लेकर सरकार जल्द अधिकारिक रूप से स्थिति सार्वजनिक करें। यूरेनियम से संबंधित क्षेत्र और उसके प्रभाव से जुड़ी जानकारी भी राज्य सरकार अधिसूचित करे। uranium deposits in Umarda udaipur
विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि यूरेनियम खनन से जुड़ी जानकारी और खबरों से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत उमरड़ा और आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों को सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बैंको द्वारा क्षेत्रवासियों को आवास कृषि एवं अन्य कार्यां के लिए ऋण देना बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सरकार जल्द अधिकारिक रूप से स्थिति सार्वजनिक करें। यूरेनियम से संबंधित क्षेत्र और उसके प्रभाव से जुड़ी जानकारी भी राज्य सरकार अधिसूचित करे। ताकि आमजन के सामने उनके क्षेत्र और उनकी संपत्तियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो।uranium deposits in Umarda udaipur
यह भी पढ़े : यूरेनियम डिपोजिट के चलते आमजन ही नहीं रेलवे की योजना भी प्रभावित हो रही
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

