AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
February 16, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan khairthal blast in factory 7 died


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के खैरथल जिले के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण धमाके और आग की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, पटाखों में उपयोग किया जाने वाला बारूद और कैमिकल ही धमाके और आग का कारण बना है। हालां कि मामले में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री इसके मालिक ने किसी को लीज पर दी हुई थी। ऐसे में फैक्ट्री मालिक और फैक्ट्री संचालक दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। khairthal blast in factory 7 died

सामान्य आग समझ दमकलकर्मी आग बुझाने अंदर गए तो लाशें देख होश उड़े

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री से धुआं निकलता देख फायर स्टेशन और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी। तब तक माना जा रहा था कि फैक्ट्री में आग लगी है, किसी को लोगों के मारे का अंदाजा नहीं था। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने धीरे-धीरे परिसर में अंदर बढ़े तो जलीं हुई क्षत-विक्षत लाशें देखकर उनके होश उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में 9 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें 7 लोगों की जलने से मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बुरी तरह से जल चुके सात शव बरामद किए गए हैं। इनकी शिनाख्त फैक्ट्री संचालक के पकड़े जाने के बाद ही हो सकेगी।

गत्ते के स्टॉक के कारण आग पर काबू पाने में आयी मुश्किल

दमकल कर्मियों को फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में गत्ते भी रखे थे, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पुलिस और दमकलकर्मियों ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर और ज्यादा नजदीक दूसरी फैक्ट्रियों को भी खाली करवाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindimassive fire in factory 7 diedmassive fire in factory at khairthal rajasthanRajasthanrajasthan khairthalrajasthan khairthal blast in factory 7 diedrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .