AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लूट करने हथियारों से लैस घर में घुसे बदमाश: दंपत्ति पर किया हमला

Lucky Jain by Lucky Jain
February 14, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur robbers entered house to loot attacked on old couple


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जाग होने से फरार हुए, ग्रामीणों में दहशत

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। गोगुंदा थाना क्षेत्र के डुलावतों का गुड़ा गांव स्थित घर में शुक्रवार देर रात डकैती का प्रयास हुआ। हथियारों से लैस 6 से 7 बदमाश घर में घुसे, अलमारियों और बक्सों में रखा सामान चोरी कर रहे थे कि बुजुर्ग दंपत्ति जाग गए, बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान जाग होने से घर के दूसरे सदस्य और आस-पड़ोसी आ गए तो बदमाश फरार हो गए। udaipur robbers entered house to loot attacked on old couple in gogunda

गोगुंदा थाना क्षेत्र में तीन दिनों में यह दूसरी वारदात है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मौके से बरामद हुआ बदमाश का मोबाइल व हथियार पुलिस ने जब्त किया और अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि डुलावतों का गुड़ा गांव निवासी किशन सिंह ने वारदात से संबंधित एफआईआर दर्ज करवायी है।

बुजुर्ग पर सरिए से वार किया, फिर भी बुजुर्ग लट्ठ लेकर पीछे भागे तो बदमाश भाग छूटे

पीड़ित किशन सिंह ने बताया कि बीती रात वे, पत्नी, बेटा और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। देर रात 6 से 7 बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर घुस आए। बदमाश कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ जेवर-नकदी खंगाल रहे थे, तभी आवाज से हमारी आंख खुल गयी। मैं और मेरी पत्नी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने हम पर सरिए से हमला कर दिया, एक सरिए मेरे हाथ पर लगा। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए लट्ठ लेकर बदमाश के पीछे भागा। हमारी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी जाग गए। ये देखकर बदमाश फरार हो गए।

ग्रामीणों में दहशत : बेखौफ बदमाश बस्ती के बीच आकर कर रहे वारदात

दो दिन पूर्व ही खेजड़िया खेत में हथियारों से लैस बदमाशों ने इसी प्रकार घर में घुस वृद्धा पर हमला लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि हथियारबंद बदमाश बस्ती के बीच बने घरों में जहां पूरा परिवार मौजूद है, ऐसे घरों में भी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। विरोध करने पर हमला भी कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि कहीं उनके घर भी बदमाश न घुस आएं। ग्रामीणों का कहना है कि रात को नींद नहीं आ रही।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindiloot in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur robbers entered house to loot

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .