AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी स्कूल में छात्रों को 5वीं कक्षा की परीक्षा पास करनी होगी: नए सत्र से ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था बंद होगी

Lucky Jain by Lucky Jain
February 9, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan government schools 5th class student have to pass examination


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार के प्राइमरी स्कूलों में अब पांचवीं कक्षा के लिए ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था को बंद किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से राइट टू एजुकेशन (आरटीई) नियमों में किए गए संशोधन की अनुमति का उपयोग करते हुए राजस्थान में ये फैसला लिया गया है। इससे 5वीं के छात्र को वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, इसके बाद ही वह अगली कक्षा के लिए प्रमोट हो सकेगा। rajasthan government schools 5th class student have to pass examination

शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइट टू एजुकेशन के नियमों में संसोधन किया गया है। यह व्यवस्था 2026-27 शिक्षा सत्र से शुरू होगी। सरकार ने यह पाया था कि ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था से टीचर्स, परिजन और खुद बच्चे को कक्षा में फेल होने का डर नहीं था, उसे पता होता था कि वह अगली कक्षा में पहुंच ही जाएगा। इससे बच्चे में बुनियादी शिक्षा की समझ कमजोर हो रही थी। सरकार का मानना है कि 5वीं कक्षा में ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था खत्म होने से टीचर्स, परिजन और बच्चे तीनों की जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ेगी और उनका शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

एक बार उत्तीर्ण नहीं होने पर 45 दिन में दोबारा परीक्षा देने का मिलेगा मौका

शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि पांचवी कक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाने का नियम लागू किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के लर्निंग आउटकम सुधारना और उनके रिजल्ट को बेहतर बनाना है। ये नियम 8वीं कक्षा के लिए पहले से लागू है, जिसे अब पांचवीं कक्षा में भी जोड़ा गया है।

राजस्थान में 5वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को अब परीक्षा में 100 अंकों में से न्यूनतम 32 अंक लाना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, ऐसे छात्रों को 45 दिन का विशेष शिक्षण दिया जाएगा। 45 दिन बाद जिन-जिन विषयों में छात्र के 32 नंबर से कम आए होंगे, उन विषयों की दोबारा परीक्षा करवायी जाएगी और छात्र को मौका दिया जाएगा कि वह इस परीक्षा को पास कर अगली कक्षा में पहुंचे। अगर छात्र इस परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसे 5वीं कक्षा दोबारा पढ़नी होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRIGHT TO EDUCATIONRTE automatic promotion systemRTE automatic promotion system for 5TH class students abolished in rajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .