हिंदुस्तान जिंक सीएसआर फंड से कराएगा विकास एवं निर्माण कार्य : पवेलियन और ऑफिस से लेकर खिलाडियों के लिए सर्वसुविधा से प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर मद से चित्तौड़गढ़ के गोरा बादल स्टेडियम को अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकासित किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को हिन्दुस्तान जिंक और नगर परिषद के बीच एमओयू हुआ। chittorgarh Gora Badal Stadium will develop into international sports complex by hindustan zinc
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हिन्दुस्तान जिंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन चित्तौडगढ़ के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण है, गोरा बादल स्टेडियम नये स्वरूप में विकसित हो कर स्पोट्स कॉम्प्लेक्स का स्वरूप लेगा। इस एमओयू के बाद एक बार फिर से गोरा बादल स्टेडियम जीवंत हो कर लोगो के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि खेल में चरित्र निर्माण, मजबूत बनाने और समुदायों को एकजुट करने की ताकत है। गोरा बादल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर के विकास के माध्यम से, हमारा लक्ष्य एक ऐसा सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है, जहां युवा अपनी क्षमता को पहचान सकें और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकें।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में हिन्दुस्तान जिंक एवं नगरपरिषद के बीच एमओयू के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ठ अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रभारी सचिव सरवन कुमार, कलेक्टर आलोक रंजन, हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा, वेदांता समूह की सीएसआर हेड अनुपम निधि एवं चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन उपस्थित थे।
फुटबॉल मैदान और जॉगिंग-वॉकिंग ट्रैक का निर्माण
चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने गोरा बादल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अतंर्राष्ट्रीय एवं आधुनिक खेल सुविधा मानकों और दीर्घकालिक सामुदायिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसका बहुउद्देशीय खेल परिसर, प्रशिक्षण, टूर्नामेंट और उत्सव एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
स्टेडियम के विकास में फुटबॉल मैदान और जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है, जो आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगा। इनमें युवा और युवतियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, स्वच्छता सुविधाएं, पार्किंग और सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, हाई मास्ट लाइटिंग, सौर.आधारित विद्युतीकरण, वर्षा जल संचयन संरचनाएं, संपर्क सड़क विकास और चारदीवारी और प्रवेश-निकास का जिर्णोद्धार शामिल है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


